{"_id":"68d2e246df094c77160c218d","slug":"icc-suspends-usa-cricket-s-membership-know-complete-details-2025-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC USA Suspension: यूएसए क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित, दायित्वों के उल्लंघन के लगे आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC USA Suspension: यूएसए क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित, दायित्वों के उल्लंघन के लगे आरोप
Tue, 23 Sep 2025 11:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:39 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका क्रिकेट (यूएसए क्रिकेट) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका क्रिकेट (यूएसए क्रिकेट) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की बैठक में लिया गया। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा कि पिछले एक साल से व्यापक समीक्षा और संबंधित हितधारकों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अमेरिका क्रिकेट बार-बार और लगातार अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है।
आईसीसी के अनुसार, अमेरिका क्रिकेट कारगर शासन संरचना (गवर्नेंस स्ट्रक्चर) लागू करने में विफल रहा, वहीं वह अमेरिकी ओलंपिक और पैरालंपिक समिति (यूएसओपीसी) से राष्ट्रीय शासी निकाय का दर्जा हासिल करने की दिशा में भी कोई प्रगति नहीं कर पाया। इसके अलावा, संगठन की गतिविधियों से अमेरिका और दुनिया में क्रिकेट की साख को नुकसान पहुंचा है। आईसीसी ने साफ किया कि इन गंभीर चूकों के कारण ही अमेरिका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित की गई है।
आईसीसी की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खेल की वैश्विक संस्था ने फैसला लिया है कि अमेरिका की राष्ट्रीय टीमें लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों 2028 की तैयारियों सहित आईसीसी आयोजनों में भाग लेने का अपना अधिकार बरकरार रखेंगी।