फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peru Earthquake EMSC Richter scale Magnitude casualties rescue news quake jolts southern coast In Peru

Peru Earthquake: पेरू में दक्षिणी तट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई तीव्रता; EMSC ने की पुष्टि

Tue, 23 Sep 2025 11:57 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लीमा। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 23 Sep 2025 11:57 PM IST
सार

Peru Earthquake: पेरू में दक्षिणी तट पर भूकंप के झटके लगने की खबर है। भारतीय समयानुसार 23 सितंबर को लगभग आधी रात में धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप के झटकों की पुष्टि EMSC ने की। फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
Peru Earthquake EMSC Richter scale Magnitude casualties rescue news quake jolts southern coast In Peru
पेरू में भूकंप के झटके (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के दक्षिणी तट पर मंगलवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप 40 किलोमीटर की गहराई में आया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


इस भूकंप से करीब चार महीने पहले मई में भी पेरू में धरती कांपी थी। विगत 17 मई को पेरू के मध्य क्षेत्र में 6 तीव्रता का भूकंप आया था। निकटवर्ती शहर पुक्वियो (आयाकुचो के एंडीज क्षेत्र) तक झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था। पेरू में भूकंपों पर नजर रखने वाली सरकारी संस्था- भूभौतिकीय संस्थान (IGP) के अनुसार, भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण सतह पर इसका असर कम महसूस हुआ।
विज्ञापन

संस्थान के प्रमुख हर्नांडो टावेरा ने स्थानीय रेडियो RPP पर बताया था कि भूकंप मध्य तटीय क्षेत्र तक महसूस किया गया। उन्होंने यह भी बताया था कि रिक्टर पैमाने पर इतनी तीव्रता का भूकंप आने पर कुछ सड़कों पर भूस्खलन हो सकता है। IGP की वेबसाइट के अनुसार, भूकंप का केंद्र लुकानस प्रांत में पुक्वियो से लगभग 23 किलोमीटर दक्षिण में और 97 किलोमीटर गहराई पर स्थित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज़ (GFZ) ने इस भूकंप की तीव्रता 6.1 और गहराई 10 किलोमीटर बताई थी। गहराई के अलग-अलग अनुमानों के बावजूद, विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक गहराई के कारण इस भूकंप का सतही प्रभाव सीमित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed