फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

71st National Film Awards: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, शाहरुख और विक्रांत बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

Tue, 23 Sep 2025 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Sep 2025 06:13 PM IST
खास बातें

71st National Film Awards Ceremony in New Delhi: मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साल 2023 में रिलीज फिल्मों के विजेताओं को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। यहां पढ़िए हर अपडेट...

विज्ञापन
71st National Film Awards Live: Know All Update SRK Vikrant The Kerala Story Dadasaheb Phalke Award Mohanlal
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:46 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहनलाल को दी बधाई
कार्यक्रम का समापन करते हुए महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने संबोधन किया। उन्होंने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता मोहनलाल को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने मोहनलाल की फिल्मों की भी सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सिनेमा में महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और महिला आधारित फिल्मों के निर्माण पर भी खुशी जताई।
05:43 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मोहनलाल ने जताया आभार
इस मौके पर मोहनलाल ने अपने संबोधन में कहा- 'सिनेमा मेरी आत्मा और मेरा दिल है। मुझे यह सम्मान देने के लिए सभी का शुक्रिया।'
 
विज्ञापन
05:39 PM, 23-Sep-2025
सभी मुख्य विजेताओं को सम्मानित किया जा चुका है। यहां देंखे अवॉर्ड सेरेमनी के खास पल..
 
 
 
 
05:37 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शाहरुख-रानी ने बजाईं मोहनलाल के लिए तालियां
मोहनलाल के लिए तालियां बजाते सभी कलाकार। इस दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी भी खड़े होकर तालियां बजाते नजर आए।
05:29 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : पीटीआई
मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मोहनलाल के फिल्मी सफर पर आधारित दो मिनट की एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित हुई।
 
05:28 PM, 23-Sep-2025
'12वीं फेल' बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म
12वीं फेल बनी 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ग्रहण किया अवॉर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:27 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
करण जौहर की रॉकी और रानी को मिला अवॉर्ड
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को मिला मनोरंजन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सोशल फिल्म का अवॉर्ड। निर्देशक करण जौहर ने लिया सम्मान।
05:25 PM, 23-Sep-2025
71वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
सैम बहादुर को मिला सोशल संदेश देने के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म। निर्देशक मेघना गुलजार ने लिया सम्मान।
05:21 PM, 23-Sep-2025
द केरला स्टोरी के लिए सुदिप्तो सेन को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड।
05:20 PM, 23-Sep-2025
शाहरुख बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
शाहरुख खान को मिला फिल्म जवान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। इस दौरान जबरदस्त तालियां और शोर सुनने को मिला।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed