{"_id":"68d302abb22388e9ef074972","slug":"seven-accused-arrested-for-gang-molestation-teenage-girl-for-five-months-in-pune-maharashtra-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में किशोरी से दरिंदगी: सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच माह तक लूटी इज्जत, पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में किशोरी से दरिंदगी: सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच माह तक लूटी इज्जत, पुलिस ने गिरफ्तार किया
Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:57 AM IST
सार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सात आरोपियों ने पांच महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से एक ने पहले उससे सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुणे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच महीने तक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मेडिकल जांच में गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी कॉलेज की छात्रा है। इस साल अप्रैल में इस्टाग्राम पर उसकी एक आरोपी से दोस्ती हुई थी। उनकी दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लड़की की सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: India-China Ties: 'टैरिफ-व्यापार युद्ध के खिलाफ मुखर हों भारत-चीन', राजदूत फेइहोंग ने रखा चार सूत्रीय प्रस्ताव
विज्ञापन
मुरबाद-भिवंडी के संपन्न परिवारों से हैं आरोपी
अधिकारी ने बताया कि सभी दोस्त मुरबाद और भिवंडी इलाकों के संपन्न परिवारों से हैं। सभी ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। साथ ही धमकी दी कि अगर वह नहीं मानी तो उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया और यह उत्पीड़न पांच महीने तक जारी रहा।
अश्लील वीडियो ऑनलाइन होने पर सामने आई घटना
यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता के माता-पिता ने उसकी अश्लील ऑडियो और वीडियो क्लिप ऑनलाइन देखीं। इसके बाद लड़की ने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। अधिकारी ने बताया कि सभी ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: PAK की बदहाली: 'गरीबी दर और बढ़ी; तीन वर्ष में 7% उछाल के बाद 25.3% पहुंची'; विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा
मेडिकल जांच में गर्भवती होने का चला पता
गिरफ्तारी के बाद, सातों आरोपियों को कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे के मार्गदर्शन में एक पुलिस दल मामले की जांच कर रहा है।