फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala

Top News: अमेरिका में OBB बिल पारित; रूस ने तालिबान को मान्यता दी; आज तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन; सुर्खियां

Fri, 04 Jul 2025 05:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:27 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक को देश की संसद से अंतिम मंजूरी मिल गई है। देश की संसद के निचले सदन- कांग्रेस में इस विधेयक पर मतदान कराया गया। इस दौरान 218 सांसदों ने बिग ब्यूटिफुल बिल का समर्थन किया। 214 सांसदों ने इस विधेयक के खिलाफ वोट डाले। सदन ने जैसे ही इस टैक्स विधेयक को अंतिम मंजूरी दी, बिल को हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेज दिया गया। इसके अलावा, रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता देने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को इस फैसले के बारे में रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, उसे अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से परिचय पत्र प्राप्त हो गए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज तेलंगाना में गांव स्तर के 40,000 से ज्यादा पार्टी नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई

US Big Beautiful Bill: अमेरिकी कांग्रेस में 218-214 के अंतर से पारित हुआ विधेयक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महत्वाकांक्षी विधेयक को देश की संसद से अंतिम मंजूरी मिल गई है। देश की संसद के निचले सदन- कांग्रेस में इस विधेयक पर मतदान कराया गया। इस दौरान 218 सांसदों ने बिग ब्यूटिफुल बिल का समर्थन किया। 214 सांसदों ने इस विधेयक के खिलाफ वोट डाले। सदन ने जैसे ही इस टैक्स विधेयक को अंतिम मंजूरी दी, बिल को हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
रूस ने तालिबान को मान्यता दी; अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी और रूसी समकक्ष लावारोव - फोटो : एएनआई

अफगानिस्तान में तालिबान शासन को रूस की औपचारिक मान्यता
रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता देने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को इस फैसले के बारे में रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, उसे अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से परिचय पत्र प्राप्त हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

 तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन आज, पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज तेलंगाना में गांव स्तर के 40,000 से ज्यादा पार्टी नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। खरगे बृहस्पतिवार शाम को हैदराबाद पहुंचे, जहां आरजीआई हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना में पार्टी मामलों की एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, हिमाचल में 55 लोग अब भी लापता
उत्तराखंड में बुधवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के कारण यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के रास्ते में कई जगह भूस्खलन हुआ और सड़कें धंस गईं। यमुनोत्री हाईवे और केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे धंसने से बृहस्पतिवार को चार धाम यात्रा बाधित रही। इस बीच, हिमाचल के मंडी में दो दिन पहले हुई बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई, जबकि 55 लोग अब भी लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन हटा: मनजिंदर सिंह सिरसा ने ईओएल नियमों की गिनाईं कमियां
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा बैन हटा लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखा और राजधानी में एक जुलाई से लागू हुए एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों के नियमों की कमियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने पुरानी गाड़ियों को फ्यूल न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा। दरअसल, दिल्ली में 'एंड ऑफ व्हीकल' वाहनों के नियमों के तहत की जा रही पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : ANI

बिहार में मतदाता सूची संशोधन पर चुनाव आयोग कायम, CEC बोले- हर योग्य मतदाता को जोड़ा जाएगा
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष संशोधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया तय समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। दिल्ली में बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार में विशेष मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है। इसमें चुनाव कर्मियों और राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी है। कुछ लोगों की आशंकाओं के बावजूद यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी कि सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाए।' पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
लखनऊ में आज से होगा आम महोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

UP : तीन दिन का आम महोत्सव आज से लखनऊ में , सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार से तीन दिन का आम महोत्सव शुरू होने जा रहा है। सीएम योगी इसका शुभारंभ करेंगे। उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 04 से 06 जुलाई तक अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में आम महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
ओडिशा भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

Odisha: बीएमसी अधिकारी पर हमला मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान गिरफ्तार
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को भुवनेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भुवनेश्वर में डीसीपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया था। बाद में, प्रधान को देर रात निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बच्चों से की बातचीत - फोटो : ANI

ISS: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने केरल-लखनऊ के छात्रों से की सीधी बातचीत
केरल की सरकारी स्कूलों के करीब 200 छात्रों ने एक अनोखा और रोमांचक अनुभव हासिल किया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सीधे भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। यह मौका उनके जीवन का एक अविस्मरणीय पल बन गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

IND vs ENG Day 2: गिल की बल्लेबाजी के बाद आकाश ने इंग्लैंड को दिए झटके
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
भाजपा विधायक संतोष खटुआ - फोटो : एएनआई

Odisha: भाजपा विधायक खटुआ ने बीजद महिला नेता पर दिया विवादित बयान
सत्तारूढ़ भाजपा विधायक संतोष खटुआ द्वारा बृहस्पतिवार को बीजद की महिला नेता पर विवादित बयान देने से विवाद खड़ा हो गया है। विधायक द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। विपक्ष ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा भगवा पार्टी से माफी मांगने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
अमिताभ कांत - फोटो : एएनआई

इंडिगो के बोर्ड में शामिल हुए अमिताभ कांत, गैर-कार्यकारी निदेशक की संभालेंगे जिम्मेदारी
इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और इनक्रेडिबल इंडिया जैसे कई प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों के प्रमुख रणनीतिकार रहे कांत ने पिछले महीने भारत के जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 04 July 2025 Updates on amar ujala
सितारे जमीन पर, छावा, रेड 2 - फोटो : सोशल मीडिया

Bollywood Movies: इस साल इन फिल्मों ने ली 100 करोड़ी क्लब में एंट्री
फिल्मों के लिहाज से यह साल मिला-जुला रहा है। जनवरी से जून तक, इन छह महीनों में बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कॉमेडी से रोमांस और एक्शन शैली की कुछ फिल्मों ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ली है। इनमें किस फिल्म ने कितनी जल्दी 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया? जानते हैं पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed