फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress convention in Telangana Mallikarjun Kharge address today Know all updates in hindi

Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन आज, 40000 हजार से अधिक पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे खरगे

Fri, 04 Jul 2025 02:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 02:08 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को तेलंगाना में कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह बृहस्पतिवार शाम को हैदराबाद पहुंचे, जहां सीएम ए रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
Congress convention in Telangana Mallikarjun Kharge address today Know all updates in hindi
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज तेलंगाना में गांव स्तर के 40,000 से ज्यादा पार्टी नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


खरगे बृहस्पतिवार शाम को हैदराबाद पहुंचे, जहां आरजीआई हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना में पार्टी मामलों की एआईसीसी प्रभारी मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: लोकायुक्त ने IPS अधिकारी से जुड़े जबरन वसूली रैकेट का भंडा फोड़ा, सरकारी अफसरों को करते थे ब्लैकमेल
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय समयभरी सम्मेलन को संबोधित करेंगे खरगे
गौड़ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि खरगे राज्य कांग्रेस इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति और उपाध्यक्षों व महासचिवों समेत इसके पदाधिकारियों की बैठकों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 'सामाजिक न्याय समयभरी' नामक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में गांव, ब्लॉक और जिले की कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष, विधायक, सांसद, एमएलसी और राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे। 

पार्टी ने सफलतापूर्वक चलाया जय बापू, जय भीम, जय संविधान नामक अभियान
गौड़ ने बताया कि कांग्रेस ने राज्य में पिछले छह महीनों से 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' नाम का अभियान सफलतापूर्वक चलाया है। इसका मकसद महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा की रक्षा करना और संविधान पर कथित भाजपा हमलों के खिलाफ आवाज उठाना है।

ये भी पढ़ें: Odisha: भाजपा विधायक खटुआ ने बीजद महिला नेता पर दिया विवादित बयान, विपक्ष ने कहा- माफी मांगें; FIR दर्ज

गांव स्तर के कांग्रेस अध्यक्षों और नेताओं को संदेश देंगे खरगे
गौड़ ने बताया कि खरगे सम्मेलन के दौरान गांव स्तर के कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य नेताओं को अपना संदेश देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कुछ ग्राम समिति अध्यक्ष भी बोलेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार ने पार्टी के 'सामाजिक न्याय' के एजेंडे के तहत पिछले साल जाति सर्वेक्षण कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed