फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force

Bollywood Movies: इस साल इन फिल्मों ने ली 100 करोड़ी क्लब में एंट्री, किसने कितने दिन में बनाया रिकॉर्ड? जानिए

Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Jul 2025 11:41 PM IST
सार

Bollywood Movies 100 Crores Club This Year: साल के छह महीने बीत चुके हैं। जनवरी से जून तक कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ली। जानते हैं किसने कितने समय में यह रिकॉर्ड बनाया?

विज्ञापन
Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
सितारे जमीन पर, छावा, रेड 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मों के लिहाज से यह साल मिला-जुला रहा है। जनवरी से जून तक, इन छह महीनों में बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। कॉमेडी से रोमांस और एक्शन शैली की कुछ फिल्मों ने 100 करोड़ी क्लब में एंट्री ली है। इनमें किस फिल्म ने कितनी जल्दी 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया? जानते हैं

विज्ञापन

Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

'छावा'
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। इसने 601.54 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन जुटाया है। यह  फिल्म रिलीज के तीसरे ही दिन 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई। फिल्म छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्काई फोर्स 
अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'स्काई फोर्स' इस साल जनवरी में रिलीज हुई। यह फिल्म रिलीज के आठवें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई।

विज्ञापन

Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
'सिकंदर' - फोटो : साभार-@.sacnilk.com

सिकंदर
सलमान खान अभिनीत फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज हुई। मगर, बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई है। हालांकि, 100 करोड़ी क्लब में फिल्म ने अपना नाम दर्ज करा लिया और यह रिकॉर्ड इसने रिलीज के आठवें दिन बनाया।

Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रेड 2
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। वहीं, 100 करोड़ी क्लब में यह रिलीज के नौवें दिन शामिल हुई। यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' की स्क्रीनिंग में भाई इब्राहिम के साथ पहुंचीं सारा, ये सितारे भी आए नजर

Bollywood Movies Who Earned Fastest 100 Crores This Year Sitare Zameen Par Chhaava Housefull 5 Sky Force
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स

सितारे जमीन पर
इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का सिनेमाघरों में हल्ला है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। बात करें इसके 100 करोड़ी बनने की तो फिल्म ने यह रिकॉर्ड रिलीज के नौवें दिन बनाया। यह एक भावुक कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें जेनेलिया देशमुख भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed