फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala students overjoyed after live interaction with Shubhanshu Shukla from space station

ISS: अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने केरल-लखनऊ के छात्रों से की सीधी बातचीत, जानें बच्चों ने क्या-क्या पूछे सवाल

Thu, 03 Jul 2025 09:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 03 Jul 2025 09:00 PM IST
सार

Shubhanshu Shukla Interaction With Students: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज केरल और लखनऊ के छात्रों से अंतरिक्ष से बातचीत की है। इस दौरान छात्रों ने शुभांशु शुक्ला से तरह-तरह के सवाल किए हैं। यह कार्यक्रम न सिर्फ छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव था, बल्कि भारत के अंतरिक्ष मिशनों और वैज्ञानिक उपलब्धियों से जुड़ने का एक अनोखा अवसर भी बना।

विज्ञापन
Kerala students overjoyed after live interaction with Shubhanshu Shukla from space station
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बच्चों से की बातचीत - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की सरकारी स्कूलों के करीब 200 छात्रों ने एक अनोखा और रोमांचक अनुभव हासिल किया जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सीधे भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। यह मौका उनके जीवन का एक अविस्मरणीय पल बन गया।
विज्ञापन


छात्रों ने शुभांशु शुक्ला से पूछे कई सवाल
कोझिकोड के नयारकुझी में मौजूद गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा संगीवी अपनी खुशी छिपा नहीं पाई। वह बोली, 'मैं बहुत खुश और उत्साहित थी। हमने उनसे ढेर सारे सवाल पूछे और उन्होंने बहुत धैर्य से जवाब दिए। उन्होंने दिखाया कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में वे कैसे तैरते हैं और गेंद से खेलते हैं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NASA: कौन हैं नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन? जो अपनी पहली उड़ान पर जाएंगे आईएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के भी कुछ छात्रों को मिला मौका
शुभांशु शुक्ला, जो विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं, ने थिरुवनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) में मौजूद छात्रों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की। छात्रों को बातचीत के लिए करीब 10 मिनट का समय मिला। लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के गृहनगर के कुछ छात्रों को भी यह मौका मिला।

शुभांशु ने अपने प्रयोगों के बारें छात्रों को दी जानकारी
कोझिकोड के जीएचएसएस, कोक्कल्लूर की छात्रा निरंजना ने बताया, 'छात्रों का चयन अपर सेकेंडरी स्कॉलरशिप (यूएसएस) परीक्षा के प्रदर्शन और विज्ञान क्लब में सक्रियता के आधार पर किया गया था।' छात्र आदित्य ने बताया, 'उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा, वहां का खाना, फुर्सत का समय और अंतरिक्ष स्टेशन में किए जा रहे वैज्ञानिक प्रयोगों के बारे में बताया। उन्होंने हमें हमेशा जिज्ञासु रहने और विज्ञान में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।'


यह भी पढ़ें - Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में शुभांशु का शानदार शोध, सफलता मिली तो बुजुर्गों के लिए बनेगी उम्मीद की किरण

पूरे कार्यक्रम को रखा गया था गोपनीय
इस कार्यक्रम को बेहद गोपनीय रखा गया। न तो मीडिया को आमंत्रित किया गया और न ही चयन प्रक्रिया की पहले से घोषणा की गई। एक अभिभावक ने बताया, 'हमें पहले ही बता दिया गया था कि इस कार्यक्रम की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं करनी है।' वीएसएससी ने छात्रों को रेलवे स्टेशन से अपने वाहनों में लाकर केंद्र पहुंचाया, जबकि उनके माता-पिता दिनभर तिरुवनंतपुरम में उनका इंतजार करते रहे।

बता दें कि 26 जून को भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में कदम रखकर इतिहास रच दिया। 28 घंटे की पृथ्वी के चारों ओर यात्रा के बाद जब उनका यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा, तो वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया। अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश करते हुए 39 वर्षीय शुभांशु शुक्ला ने 'जय हिंद, जय भारत' का नारा दिया और 634वें अंतरिक्ष यात्री बन गए। वे 41 साल बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed