{"_id":"6866a683c5d0549827071762","slug":"former-niti-aayog-ceo-amitabh-kant-join-indigo-board-as-a-non-executive-director-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amitabh Kant: इंडिगो के बोर्ड में शामिल हुए अमिताभ कांत, गैर-कार्यकारी निदेशक की संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Amitabh Kant: इंडिगो के बोर्ड में शामिल हुए अमिताभ कांत, गैर-कार्यकारी निदेशक की संभालेंगे जिम्मेदारी
Thu, 03 Jul 2025 09:19 PM IST
राहुल कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 03 Jul 2025 09:19 PM IST
सार
इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
विज्ञापन
अमिताभ कांत
- फोटो : एएनआई
विस्तार
इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को अपने बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति नियामकीय और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और इनक्रेडिबल इंडिया जैसे कई प्रमुख राष्ट्रीय अभियानों के प्रमुख रणनीतिकार रहे कांत ने पिछले महीने भारत के जी20 शेरपा के पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन
इंडिगो के निदेशक मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, इंडिगो को अमिताभ कांत को बोर्ड सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनके पास राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का अच्छा-खासा अनुभव है। उनके नेतृत्व गुणों से इंडिगो को बहुत लाभ होगा। मेहता ने कहा कि इंडिगो की टीम 2030 तक वैश्विक कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपने व्यापक अनुभव और ज्ञान का लाभ उठा सकती है।
विज्ञापन
अपनी नियुक्त पर कांत ने कहा, मुझे इंडिगो के बोर्ड में शामिल होने पर खुशी है। अपने पैमाने, दक्षता और अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के साथ इंडिगो भारत के लिए नए बाजार खोलेगा। हमारे हवाईअड्डों को कनेक्टिविटी और वाणिज्य के वैश्विक केंद्रों में बदल देगा। पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ सीमा पार लोगों, बाजारों और अवसरों को जोड़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नीति आयोग: रासायनिक क्षेत्र 2040 तक एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने की संभावना, सात लाख नौकरियां होंगी पैदा
नीति आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान, कांत ने कई प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। इनमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बोर्ड में निदेशक और भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सदस्य की भूमिका शामिल हैं।