फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi

Top News: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर; पंजाब में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, सुर्खियां

Sun, 09 Mar 2025 06:29 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचने की दहलीज पर है। दो बार की चैंपियन टीम का सामना रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। 2002 और 2013 में खिताब जीत चुके भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए न्यूजीलैंड की मजबूत चुनौती से पार पाना होगा। न्यूजीलैंड ने अपना एकमात्र खिताब वर्ष 2000 में नैरोबी में भारत को हराकर जीता था। वहीं होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। एक तरफ राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में अपने ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हुए हैं। वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति हुए अपराध में सिर्फ 0.58 फीसदी ही अजनबी थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए हैं। तो दूसरी ओर हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
विज्ञापन

 

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल  भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर आज

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल) - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचने की दहलीज पर है। दो बार की चैंपियन टीम का सामना रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा। 2002 और 2013 में खिताब जीत चुके भारत को 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए न्यूजीलैंड की मजबूत चुनौती से पार पाना होगा। न्यूजीलैंड ने अपना एकमात्र खिताब वर्ष 2000 में नैरोबी में भारत को हराकर जीता था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Weather: हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और आंधी भी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Delhi : अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं आधी आबादी

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
महिला सशक्तिकरण - फोटो : Adobe Stock

राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं अपनों के बीच ही सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली में अपने ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने में लगे हुए हैं। वर्ष 2024 में महिलाओं के प्रति हुए अपराध में सिर्फ 0.58 फीसदी ही अजनबी थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Hindon Flight : कल से मुंबई के लिए भी शुरू होगी हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद सोमवार से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से ही मुंबई की उड़ान होगी । सोमवार से ही बंगलूरू के लिए भी दूसरी फ्लाइट शुरू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में बड़ा हादसा : बॉयलर फटने से गिरी बिल्डिंग की छत, एक मजदूर की मौत

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
फोकल प्वाइंट की ड़ाइंग फैक्टरी में फटा ब्वायलर, छत गिरी और मलबे के नीचे दबे छह मजदूर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट के फेज आठ में स्थित कोहली डाइंग में शनिवार की शाम को बॉयलर फट गया। बॉयलर का धमाका इतना था कि उसकी आवाज से दो मंजिला छत का पिछला हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इसमें 15 से 20 मजदूर नीचे दब गए। हादसे के आधा घंटा बाद 12 से अधिक मजदूर मलबे से बाहर निकल आए। उनमें से एक का पैर कट गया। छह लोगों को अस्पताल में ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ मजदूर मलबे में फंसे हैं। उन्हे निकालने का काम चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

Women's Day: एनसीपी शरद गुट की नेता ने राष्ट्रपति से की अजीबोगरीब मांग

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : PTI
शरद पवार की पार्टी एनसीपी की महिला इकाई ने महिला दिवस के मौके पर एक बेहद अजीबो-गरीब मांग कर डाली। महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कहा कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने बीते 26 फरवरी को मुंबई में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। खडसे ने पत्र में कहा कि हम सभी महिलाओं की ओर से एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

UP vs RCB: लगातार पांचवीं हार के साथ समाप्त हुआ गत विजेता आरसीबी का सफर

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
आरसीबी बनाम यूपी - फोटो : WPL-X
महिल प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सफर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में दीप्ति शर्मा की टीम ने आरसीबी को 12 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को खत्म कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी की लगातार पांचवीं शिकस्त ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इससे पहले मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब यूपी और आरसीबी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इससे एक चीज साफ हो गई है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम गुजरात जाएंट्स है। उसे अपना आखिरी मुकाबला हरमनप्रीत कौर की पलटन के खिलाफ सोमवार को खेलना है। फिलहाल दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई तीसरे पायदान पर मौजूद है। अब लड़ाई पहले स्थान की है, शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करेगी जबकि अन्य दो टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

Pakistan: पाकिस्तान ने अफगान नागरिकों के लिए जारी किया अल्टीमेटम

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ
पाकिस्तान सरकार ने सभी अवैध विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की योजना के तहत अफगानिस्तानी नागरिकता कार्ड (एसीसी) धारकों के लिए स्वेच्छा से पाकिस्तान से जाने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की है। एक आधिकारिक दस्तावेज में यह जानकारी दी गई। मीडिया में लीक हुए इस दस्तावेज में संकेत दिया गया है कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में रह रहे एसीसी धारकों को अफगानिस्तान वापस भेजा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..

आईफा के ग्रीन कारपेट पर माधुरी-कृति का हॉट अवतार

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
आईफा अवॉर्ड्स के ग्रीन कारपेट पर सितारे - फोटो : अमर उजाला

 जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में आज रात डिजिटल अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईफा के ग्रीन कारपेट पर कई सितारे नजर आए, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं।  पढ़ें पूरी खबर..

US on Pakistan: अब अमेरिका ने पाकिस्तान को लेकर उठाया बड़ा कदम

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
पाकिस्तान के अशांक खैबरपख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लंबे समय से आतंकी संगठनों और सुरक्षा बलों के बीच चल रहे संघर्ष जारी है। हाल के दिनों में इन प्रांतों के अलग-अलग इलाकों में कई हमले हुए हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई है। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बन्नू में सैन्य छावनी  में आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। इस सबको देखते हुए अब अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाक सीमा के नजदीक के इलाकों, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

War: हमास ने अमेरिका से सीधी बातचीत पर जताई सहमति, लेकिन ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप

Top Headline Today Big News 9th March 2025 Business Sports Politics news Updates in hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

इस्राइल और हमास के बीच जारी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध विराम समझौते के बावजूद आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच हमास के वरिष्ठ अधिकारी मुशीर अल-मसरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गाजा में बंधकों की रिहाई को लेकर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस ने हमास के साथ सीधी बातचीत की पुष्टि की है, ताकि गाजा में बंधकों की रिहाई की जा सके, जो अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव है। हालांकि इस्राइल के प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास और अमेरिका के बीच सिधी बातचीत के प्रस्ताव का विरोध किया है। पढें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed