फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UPW vs RCB WPL 2025 Highlights Playing 11 Squad UP Warriorz vs Bangalore Match News in Hindi

UP vs RCB: लगातार पांचवीं हार के साथ समाप्त हुआ गत विजेता आरसीबी का सफर, मुंबई और गुजरात प्लेऑफ में पहुंचीं

Sat, 08 Mar 2025 11:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 08 Mar 2025 11:15 PM IST
सार

आरसीबी की लगातार पांचवीं शिकस्त ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इससे पहले मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब यूपी और आरसीबी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इससे एक चीज साफ हो गई है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम गुजरात जाएंट्स है।

विज्ञापन
UPW vs RCB WPL 2025 Highlights Playing 11 Squad UP Warriorz vs Bangalore Match News in Hindi
आरसीबी बनाम यूपी - फोटो : WPL-X

विस्तार

महिल प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सफर यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में दीप्ति शर्मा की टीम ने आरसीबी को 12 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को खत्म कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी की लगातार पांचवीं शिकस्त ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इससे पहले मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब यूपी और आरसीबी टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं। इससे एक चीज साफ हो गई है कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम गुजरात जाएंट्स है। उसे अपना आखिरी मुकाबला हरमनप्रीत कौर की पलटन के खिलाफ सोमवार को खेलना है। फिलहाल दिल्ली अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई तीसरे पायदान पर मौजूद है। अब लड़ाई पहले स्थान की है, शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करेगी जबकि अन्य दो टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी।
विज्ञापन

महिला प्रीमियर लीग 2025 की अंक तालिका

टीम मैच जीत हार अंक  नेट रन रेट 
दिल्ली कैपिटल्स 8 5 3 10 0.396
गुजरात जाएंट्स  7 4 3 8 0.334
मुंबई इंडियंस  6 4 2 8 0.267
यूपी वॉरियर्स  8 3 5 6 -0.624
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  7 2 5 4 -0.305

यूपी ने बनाया WPL का सबसे बड़ा स्कोर
लखनऊ में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने जॉर्जिया वॉल की 99 रनों की नाबाद पारी के दमपर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 225 रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग में पहली पारी का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में आरसीबी 19.3 ओवर में 213 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए ऋचा घोष ने 69 रन बनाए।

महिला प्रीमियर लीग में सर्वोच्च स्कोर

स्कोर टीम विपक्षी टीम वर्ष
225/5 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2025*
223/2 दिल्ली कैपिटल्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2023
211/4 दिल्ली कैपिटल्स  यूपी वॉरियर्स  2023
207/5 मुंबई इंडियंस  गुजरात जाएंट्स  2023
202/4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जाएंट्स  2025
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी के बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुई। उन्हें मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक्लेस्टोन ने सबानेनी मेघना को कैच आउट कराया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस मैच में आरसीबी की तरफ से ऋचा घोष ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 गेंदों में 69 रन बनाए। उनके अलावा एलिस पेरी ने 28, राघवी बिष्ट ने 14, कनिका आहुजा ने आठ, जॉर्जिया वेयरहम ने 17, चार्ली डीन ने नौ, किम गार्थ ने तीन*, स्नेह राणा ने 26 और रेणुका सिंह ने एक रन बनाया। यूपी के लिए सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि चिनेली हेनरी को दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अंजलि सरवणी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

हैरिस और वॉल ने दिलाई अच्छी शुरुआत
यूपी की शुरुआत इस मुकाबले में शानदार हुई थी। ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वॉल के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई। हैरिस 39 रन बनाकर रनआउट हुईं। इसके बाद मोर्चा किरण नवगिरे ने संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी निभाई। जॉर्जिया वेयरहम ने 287.50 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए। 

वॉल ने मचाया धमाल
इस मुकाबले में जॉर्जिया वॉल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 56 गेंदों में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 99* रन बनाए। यह महिला प्रीमियर लीग में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे पहले आरसीबी की सोफी डिवाइन ने 99 रन बनाए थे।

महिला प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

स्कोर खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम वर्ष
99* (56) जॉर्जिया वोल  यूपी वॉरियर्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  2025*
99 (36) सोफी डिवाइन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  गुजरात जाएंट्स 2023
96* (47) एलिसा हीली  यूपी वॉरियर्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2023
96* (59) बेथ मूनी  गुजरात जाएंट्स  यूपी वॉरियर्स  2025
95* (48) हरमनप्रीत कौर  मुंबई इंडियंस  गुजरात जाएंट्स  2024
92 (57) मेग लैनिंग  दिल्ली कैपिटल्स  गुजरात जाएंट्स  2025

ऑस्ट्रेलिया की 21 वर्षीय बल्लेबाज के अलावा चिनेले हेनरी ने 19, सोफी एक्लेस्टोन ने 13 और दीप्ति शर्मा ने एक रन बनाए। आरसीबी के लिए जॉर्जिया वेयरहम ने दो और चार्ली डीन ने एक विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
यूपी वारियर्स : ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा (कप्तान), चिनेले हेनरी, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, अंजलि सरवानी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, चार्ली डीन, जॉर्जिया वेयरहम, किम गार्थ, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed