फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather report: New western disturbance active from today, know where the weather will be like till Holi

Weather: हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ; होली तक कहां चढेगा पारा और कहां होगी बारिश, जानें

Sun, 09 Mar 2025 05:21 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 09 Mar 2025 05:21 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather report: New western disturbance active from today, know where the weather will be like till Holi
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

होली से पहले उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है और गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। इन राज्यों में होली से पहले प्रतिदिन पारा चढ़ेगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और आंधी भी आ सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। इसके असर से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। 10 से 13 मार्च के दौरान उत्तराखंड में भी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 12-14 मार्च के पंजाब में, 13-14 मार्च को हरियाणा और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की और मध्यम वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 11 मार्च को लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश के आसार हैं। 11 और 12 मार्च को दिल्ली और गंगा के मैदानी इलाकों में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

2-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान
अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पूर्व और पश्चिम के अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

लू की चेतावनी
9 से 11 मार्च के दौरान गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में लू चलने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी महसूस की गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed