फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flight for Mumbai started from Hindon Airport

Hindon Flight : गाजियाबाद से मुंबई का सफर हुआ आसान, हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंची पहली फ्लाइट

Mon, 10 Mar 2025 02:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 02:48 PM IST
सार

इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद आज से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। मुंबई से पहली फ्लाइट हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

विज्ञापन
Flight for Mumbai started from Hindon Airport
हिंडन एयरपोर्ट पर मुंबई की फ्लाइट यात्रियों को लेकर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंडन एयरपोर्ट से व्यावसायिक उड़ान पर पाबंदी हटने के बाद से अलग-अलग शहरों व राज्यों के लिए उड़ान शुरू हो रही हैं। इस क्रम में गोवा, कोलकाता और बंगलूरू के बाद आज से मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। मुंबई से फ्लाइट 11:30 बजे यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरी है। मुंबई से यह फ्लाइट 9:30 बजे रवाना हुई थी जो एयरपोर्ट पर उतरी है। अब यात्रियों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


उड़ान से पहले हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया था कि मुंबई के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट में 180 यात्री जा सकेंगे। मुंबई से सुबह 9:30 बजे उड़ान शुरू होगी और दोपहर 12.10 बजे विमान हिंडन पर उतरेगा। वापसी में दोपहर एक बजे विमान हिंडन से उड़ान भरेगा और शाम पौने चार बजे मुंबई पहुंचेगा। 
विज्ञापन


22 से चेन्नई, 23 से जम्मू के लिए शुरु होगी फ्लाइट
इसी माह 22 मार्च को चेन्नई और 23 मार्च को जम्मू के लिए उड़ान शुरू हो रही है। इसके बाद 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान प्रस्तावित है। भुवनेश्वर के लिए हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान सुबह 9:20 बजे शुरू होगी और सुबह 11:45 पर भुवनेश्वर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 12:15 बजे भुवनेश्वर से उड़ान शुरू होगी और दोपहर 2:30 बजे विमान हिंडन आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed