फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur

Top News: राहुल के आरोप पर EC की दो टूक, तमिलनाडु-बंगाल को लेकर शाह का बड़ा दावा; एक-दूजे के हुए रिंकू-प्रिया

Sun, 08 Jun 2025 08:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में धांधली समेत तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि विपक्ष के नेता को उन्हें सीधे पत्र लिखें, तभी उन्हें जवाब दिया जाएगा। वहीं तमिलनाडु के मदुरै में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए अगले साल तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। उधर, महाराष्ट्र में राहुल गांधी के बयान के बाद से भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो गई। सीएम देवेंद्र फडणवीस के वार के बाद कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। वहीं लखनऊ में एक निजी समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूसरे से सगाई कर ली है। इस समारोह में तमाम राजनीतिक हस्तियां और खिलाड़ी शामिल हुए हैं। उधर, अपनी फिल्म हाउसफुल-5 की शानदार ओपनिंग के बाद अभिनेत्री सोनम बाजवा ने जश्न मनाया है। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
चुनाव आयोग और राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर राहुल गांधी के लेख पर निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद, आयोग से जुड़े सूत्रों ने रविवार को कहा कि यह संवैधानिक निकाय तभी जवाब देगा जब विपक्ष के नेता सीधे उसे पत्र भेजेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अपने संपर्क अभियान के तहत निर्वाचन आयोग ने सभी छह राष्ट्रीय दलों से अलग-अलग बातचीत के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, जबकि अन्य पांच दलों ने आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, लेकिन कांग्रेस ने 15 मई की बैठक रद्द कर दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
अमित शाह - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में कहा कि अगले साल तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जनता द्रमुक को हराएगी। उन्होंने कहा कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अन्नाद्रमुक मिलकर एनडीए सरकार बनाएंगे। शाह ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
राहुल के बयान पर महाराष्ट्र में राजनीति - फोटो : PTI / ANI

राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। एक ओर भाजपा इसे जनता के फैसले का अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोग की चुप्पी और भाजपा की सफाई पर दावा किया कि सच में मैच फिक्सिंग हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज - फोटो : @yadavakhilesh
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह नए बंधन में बंध गए हैं। रविवार को स्टार खिलाड़ी की समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई जिसमें राजीनित जगत और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।  प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा की सदस्य हैं। इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonambajwa
बॉलीवुड में हाल ही में कदम रखने वाली पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हाउसफुल 5' की सफलता का जश्न मना रही हैं। हालांकि फिल्म तो मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छे आकंड़े लेकर आ रही है। बस इसी खुशी का जश्न को सोनम बाजवा ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर मनाया। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
सोनीपत में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जाएगी। भोजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
मणिपुर में फिर हिंसा - फोटो : ANI

पिछले दो सालों से हिंसा से ग्रस्त मणिपुर में एक बार फिर से बवाल मचा हुआ है। इस बार अरम्बाई तेंगगोल के सदस्य कनन सिंह की गिरफ्तारी के बार कई इलाकों में जमकर हिंसा की गई हैं और कनन सिंह के रिहाई की मांग की गई है। वहीं इस हिंसा को देखते हुए प्रभावित इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के भरतपुर जिले में चल रही गुर्जर महापंचायत को लेकर समाज में दो गुट बन गए हैं। संयोजक विजय बैसला ने महापंचायत समाप्ति की घोषणा कर दी, क्योंकि सरकार का मसौदा सुनकर वरिष्ठों ने निर्णय लिया था। सरकार की ओर से भेजे गए ड्राफ्ट मसौदा पर बनी सहमति। इस फैसले से नाराज युवाओं ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI
तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार किया गया। यहां पर तीन कांग्रेस विधायकों को सीएम रेवंत रेड्डी सरकार में जगह दी गई है। रविवार को राजभवन में कांग्रेस विधायक जी विवेक, ए लक्ष्मण कुमार, वक्ति श्रीहरि ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दिसंबर 2023 में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है। पढ़ें पूरी खबर...

Today Top Headlines, EC Rahul Gandhi Amit Shah Maharashtra Politics Rinku Singh Engagement Housefull 5 Manipur
यमुना एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला
ताज नगरी अब भविष्य का स्मार्ट शहर बनने की राह पर है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) न्यू आगरा अर्बन सेंटर को एक सुनियोजित, प्रदूषणमुक्त और औद्योगिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जोनल प्लान तैयार हो चुका है और जून में आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यमियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ विशेष बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में उद्योगों, बुनियादी ढांचे और प्लान में जरूरी सुधारों पर सुझाव लिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed