फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Chirag Paswan big announcement, says my party will contest on 243 seats to strengthen NDA

Bihar Election: चिराग पासवान का बड़ा एलान, कहा- NDA की मजबूती के लिए मेरी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी

Sun, 08 Jun 2025 04:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Jun 2025 04:29 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी और मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें। इस दौरान उन्होंने जंगलराज पर आरजेडी के साथ कांग्रेस को भी घेरा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Chirag Paswan big announcement, says my party will contest on 243 seats to strengthen NDA
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी और यह लड़ाई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मजबूत करने के उद्देश्य से लड़ी जाएगी। भोजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन

 
चिराग ने NDA की जीत को बताया लक्ष्य
चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी तरह से NDA से अलग नहीं है, बल्कि उनका लक्ष्य गठबंधन को और अधिक मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी और मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ताकि NDA को मजबूती मिले और हम एकजुट होकर विजय की ओर बढ़ें। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी दोहराया कि LJP (रामविलास) हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखती है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar News: अचानक हाजीपुर आए CM नीतीश, अधिकारियों में हड़कंप; आनन-फानन में रिसीव करने पहुंचे डीएम और एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘जंगलराज’ को लेकर कांग्रेस पर भी साधा निशाना
भोजपुर की सभा में चिराग पासवान ने तथाकथित 'जंगलराज' पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब हम 'जंगलराज' की बात करते हैं, तो लोग इसे केवल RJD से जोड़कर देखते हैं। लेकिन सच यह है कि इसके लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। बिहार के उस दौर में दोनों दल सत्ता में साझेदार रहे और राज्य को अराजकता की ओर धकेला।
 
 
‘भारत रत्न’ को लेकर भी किया सरकार का बचाव
सभा के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए सरकार द्वारा सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने जीवनभर पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के अधिकार के लिए संघर्ष किया, उसे सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। यह फैसला हमारे सामाजिक समरसता के संकल्प का प्रमाण है।

केंद्रीय मंत्री एवं एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भोजपुर के आरा में लंबे समय के बाद एक बड़ी सभा को संबोधित किया। इस दौरान चिराग ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कह दिया कि बिहार से नहीं, बल्कि बिहार के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस सभा में हजारों की संख्या में भोजपुर समेत कई जिलों से कार्यकर्ता और समर्थक आरा पहुंचे थे।


यह भी पढ़ें- Bihar: हैदराबाद से लौटा युवक, दोस्तों ने बुला लिया, फिर घर के बाहर मिला शव; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
 
जानकारी के मुताबिक, एलजेपीआर द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी की घोषणा अनौपचारिक रूप से कर दी गई है। नवसंकल्प महासभा के नाम चिराग पासवान ने सभा को संबोधित किया। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में यह कार्यक्रम हुआ। जहां चिराग पासवान शामिल हुए उनके साथ पार्टी के सभी पांच सासंद, प्रदेश अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की सभा में भोजपुर, कैमूर, रोहतास, बक्सर और पटना के अलावा कई जिलों से लगभग 20 से 30 हजार लोग शामिल हुए।
 
मंच पर आते ही चिराग पासवान ने माइक थाम लिया और कांग्रेस-राजद की सरकार की नाकामी से अपने भाषण की शुरुआत की। साथ ही चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को ले कर भी बड़ी घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काफी लोग प्रश्न कर रहे थे कि चिराग विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इसका जवाब मैं दे दूं कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए और बिहार के लिए चुनाव लड़ेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed