Politics: राहुल गांधी के फिक्सिंग वाले आरोप पर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, महाराष्ट्र में वार-पलटवार तेज
Maharashtra Politics: राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गड़बड़ी के आरोपों ने राज्य की राजनीति में उबाल ला दिया है। एक ओर भाजपा इसे जनता के फैसले का अपमान बता रही है, वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोग की चुप्पी और भाजपा की सफाई पर दावा किया कि सच में मैच फिक्सिंग हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi Vs EC: राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक; विपक्ष के नेता सीधे भेजें पत्र, तभी जवाब देंगे
सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 'मैं राहुल गांधी से बस एक बात कहना चाहता हूं कि वो पूरी जिंदगी एक ही गलती करते रहे, गंदगी उनके चेहरे पर थी, लेकिन वो आईना साफ करते रहे।'
VIDEO | Here's what Maharashtra CM Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) said on Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's 'match-fixing in Maharashtra elections' remark.
"I just want to say one thing to Rahul Gandhi that his whole life he kept committing the same mistake, the dirt was on his… pic.twitter.com/tLWnCU5950 — Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2025
Rejected by people, now he rejects people’s mandate @IndianExpresshttps://t.co/PpsuX7lCbb
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 8, 2025
जनतेने ज्यांना नाकारले, ते जनादेशाला नाकारतात !@LoksattaLivehttps://t.co/JSDeGr3LjI
जनता त्यांना नाकारते, ते जनादेशाला नाकारतात ! @lokmat https://t.co/TEPSGxvzb8 https://t.co/mj9sXLtmo9 pic.twitter.com/Lq85A933Ak
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे 'जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश' बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अभी तक राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दिया है, जबकि लोकतंत्र के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम और पूर्व अतिरिक्त सीईओ किरण कुलकर्णी का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि 'वोट चोरी' की सच्चाई सामने आ सके। सपकाल ने आरोप लगाया कि फडणवीस खुद को न्यायधीश की तरह पेश कर रहे हैं, जबकि असल में उनकी सरकार की भूमिका भ्रष्ट पुलिस अधिकारी जैसी लगती है। उन्होंने कहा कि फडणवीस का लेख सिर्फ एक डैमेज कंट्रोल है जो दिल्ली के निर्देश पर लिखा गया लगता है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi’s statement, Maharashtra Congress President Harshwardhan Sapkal says, "Rahul Gandhi has not written any article against the BJP. Rahul Gandhi's article is not against anyone. He has some facts about the… pic.twitter.com/VXecBp4E7R
— ANI (@ANI) June 8, 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि जब बीजेपी नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे रहे हैं और चुनाव आयोग चुप है, तो इससे साफ है कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। 'बीजेपी की ओर से जवाब आना ही साबित करता है कि मैच फिक्सिंग हुई है।' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कभी लोकतंत्र की मिसाल था, लेकिन अब वहां चुनावी धोखाधड़ी से लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। चेन्निथला ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव में सीसीटीवी फुटेज जारी करने के आदेश को भी नियम बदलकर रोका। साथ ही महाराष्ट्र में मतदाता सूची में हेरफेर, फर्जी वोटिंग और वोट प्रतिशत में कृत्रिम इजाफा जैसे आरोप भी लगाए।
यह भी पढ़ें - Shiv Sena Leader Murder Case: पालघर शिवसेना नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर शिकंजा; सिलवासा से गिरफ्तार
कांग्रेस की मांग- चुनाव आयोग दे स्पष्ट जवाब
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह राहुल गांधी और जनता के सवालों का ईमानदारी से जवाब दे। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्कडवाडी में ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद रिगिंग की आशंका वाली जगहों पर दोबारा मतदान कराने से इनकार करना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।