फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet expansion in Telangana, three Congress MLAs get place in Revanth cabinet

Telangana: तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार, तीन कांग्रेस विधायकों को मिली रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में जगह

Sun, 08 Jun 2025 12:45 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। यहां पर मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। अभी यहां छह पद अभी भी रिक्त हैं। 

विज्ञापन
Cabinet expansion in Telangana, three Congress MLAs get place in Revanth cabinet
ए. रेवंत रेड्डी, सीएम, तेलंगाना - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार किया गया। यहां पर तीन कांग्रेस विधायकों को सीएम रेवंत रेड्डी सरकार में जगह दी गई है। रविवार को राजभवन में कांग्रेस विधायक जी विवेक, ए लक्ष्मण कुमार, वक्ति श्रीहरि ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दिसंबर 2023 में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने नए मंत्रियों को बधाई दी। रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी विधायक रामचंदर नाइक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी। 
विज्ञापन


तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं। पिछले दिनों सीएम रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने नए मंत्रियों को शामिल करने और प्रदेश कांग्रेस इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर दिल्ली में एआईसीसी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया था। तीन नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ ही तेलंगाना मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। अभी यहां छह पद अभी भी रिक्त हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर में फिर तनाव क्यों, पांच जिलों में निषेधाज्ञा और इंटरनेट बंद करने की वजह क्या? जानिए सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय पर ध्यान
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किया है। विवेक और लक्ष्मण कुमार क्रमशः एससी (माला) और एससी (मडिगा) समुदायों से आते हैं। जबकि श्रीहरि पिछड़े वर्ग से आने वाले नेता हैं। इसके अलावा रामचंद्र नाइक एसटी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ये भी पढ़ें: ठाणे के बिल्डर को लोन धोखाधड़ी में लगा 2.7 करोड़ रुपये का चूना; पुलिस ने जांच शुरू की

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं विवेक
कांग्रेस विधायक विवेक वेंकट स्वामी सांसद रह चुके हैं। वे दिवंगत कांग्रेसी नेता जी वेंकटस्वामी के बेटे हैं। विवेक ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया। उन्होंने बीआरएस और भाजपा के साथ भी काम किया। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले वे कांग्रेस में लौट आए। विवेक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।  उनके बड़े भाई जी विनोद भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed