Housefull 5: डेब्यू फिल्म की शानदार ओपनिंग का सोनम ने मनाया जश्न, 'बागी 4' के सेट पर टाइगर श्रॉफ ने दी बधाई
Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' से एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब इसी की खुशी का जश्न सोनम बाजवा 'बागी 4' के सेट पर मना रही हैं।
विस्तार
बॉलीवुड में हाल ही में कदम रखने वाली पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों अपनी पहली हिंदी फिल्म 'हाउसफुल 5' की सफलता का जश्न मना रही हैं। हालांकि फिल्म तो मिले-जुले रिएक्शन्स मिल रहे हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छे आकंड़े लेकर आ रही है। बस इसी खुशी का जश्न को सोनम बाजवा ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट पर मनाया।
टाइगर श्रॉफ ने दी सोनम को बधाई
'बागी 4' के सेट से सामने आए वीडियो में सोनम बाजवा बेहद खुश नजर आ रही हैं। फिल्म की ओपनिंग डे पर कमाई 24.35 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जिसे लेकर सभी बेहद उत्साहित थे। सोनम के साथ मौजूद टाइगर श्रॉफ ने भी इस मौके पर खास मैसेज दिया और कहा, ‘हाउसफुल 5’ की टीम को इतने जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए बधाई। सजिद सर, संजय सर और खूबसूरत सोनम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5 OTT: 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट, इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है फिल्म, जानिए कब?
सोनम बाजवा ने जताया आभार
सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हाउसफुल 5’ हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। ये मेरा पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट है और इससे बेहतर स्वागत मैं सोच भी नहीं सकती थी। सजिद सर और पूरी टीम का तहेदिल से शुक्रिया।’
उन्होंने 'बागी 4' की टीम को भी इस सरप्राइज सेलिब्रेशन के लिए धन्यवाद दिया और लिखा, ‘टाइगर, निम्मा हरिशा सर और पूरी 'बागी 4' की टीम का बहुत शुक्रिया इस यादगार जश्न के लिए। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे संजय दत्त सर के साथ दोनों फिल्मों में काम करने का मौका मिला।’
ये खबर भी पढ़ें: Padmini Kolhapure Exclusive: श्रद्धा कपूर हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की फेवरेट, बोलीं- ‘आशिकी 2’ मैंने कई बार देखी
सोनम का बॉलीवुड में सफर शुरू
पंजाबी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम बाजवा पहले ही अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित कर चुकी हैं। ‘हाउसफुल 5’ में उनके साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी और चित्रांगदा सिंह जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी में कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है।
सोनम के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
'हाउसफुल 5' के बाद सोनम अब टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 4' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'एक दीवाने की दीवानियत' नाम की एक और बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे दिखाई देंगे। सोनम अब बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।