Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Conviction cannot be based solely on handwriting expert opinion corroborative evidence essential

सुप्रीम कोर्ट: सिर्फ हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय पर दोषसिद्धि नहीं, अदालत ने कहा- पुष्टि के लिए ठोस सबूत जरूरी

Wed, 11 Nov 2026 09:30 AM IST
ज्योति भास्कर राजीव सिन्हा, नई दिल्ली।
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 11 Nov 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Conviction cannot be based solely on handwriting expert opinion corroborative evidence essential
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केवल हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की राय के आधार पर किसी आरोपी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। विशेषज्ञ की राय की पुष्टि के लिए ठोस प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य होना जरूरी है। अदालत ने कहा कि हस्तलेखन की पहचान कोई अचूक विज्ञान नहीं है, इसलिए साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के तहत विशेषज्ञ की राय को काफी सावधानी के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट ने कहा, पुष्टि के लिए ठोस साक्ष्य जरूरी
जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की पीठ ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी ठहराए गए गोवर्धन को बरी करते हुए यह टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि यदि अभियोजन पक्ष किसी दस्तावेज का हस्तलेखन आरोपी से जोड़ने के लिए विशेषज्ञ की रिपोर्ट पर भरोसा करता है और आरोपी रिपोर्ट की सत्यता स्वीकार नहीं करता तो विशेषज्ञ को अदालत में गवाही के लिए पेश करना जरूरी है। जिरह के जरिये उसकी राय की जांच की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed