फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students new innovation shown in BHU

‘रोबो वार’ और ‘हर्डलमेनिया’ में दिखा इनोवेशन

Sat, 05 Mar 2016 07:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 05 Mar 2016 07:14 AM IST
सार

  • ‘टेक्नेक्स 2016’ के 77वें सत्र का आगाज शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में हुआ।
  • हर प्रतिभागी में कुछ अलग करने की चाह और हर टीम में जीतने की ललक।

विज्ञापन
students new innovation shown in BHU
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के तकनीकी प्रबंध समारोह ‘टेक्नेक्स 2016’ के 77वें सत्र का आगाज शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन में हुआ। यहां तकनीकी और नवोन्मेषण का एक नया ही आयाम देखने को मिला। हर प्रतिभागी में कुछ अलग करने की चाह और हर टीम में जीतने की ललक।

विज्ञापन


देश भर के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज से हर प्रतिभागी अपनी नई सोच और इनोवेशन के साथ यहां आया था जो कि अलग अलग प्रतियोगिताओं में देखने को भी मिला। फिर चाहे वो रोबो बार हो, चाहे मॉडेक्स या फिर हर्डलमेनिया।
विज्ञापन


‘टेक्नेक्स’ के तहत शुक्रवार को हुए हर्डलमेनिया में तकरीबन 100 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। खुद द्वारा बनाई गई रोबो कार को अलग अलग बाधाओं से पार होकर सबसे पहले गंतव्य तक पहुंचाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रोबो वार में अलग अलग टीम के रोबोट के बीच जमकर युद्ध हुआ। एसएसजीबी कॉलेज की ब्लैंकाबॉट्स और जीएलए यूनिवर्सिटी के चीता के बीच का युद्ध बेहद रोमांचकारी रहा।

उधर मॉडेक्स में अलग अलग कॉलेज की टीम अपने इनोवेशन के साथ आई थी। इसमें बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गोरखपुर की टीम ने ऐसी तकनीक ईजाद की थी जिससे पैडल मारकर पानी निकाला जा सकता था।

इससे न सिर्फ मेहनत कम लगती है बल्कि पानी भी ज्यादा प्राप्त होता है। 3500 रुपये की लागत से इसे शिवम, अवनीत, अनीश, शुभम और जितेंद्र ने बनाया था। इसी तरह गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने दृष्टि बाधित व्यक्तियों के लिए जीपीएस से लैस छड़ी का ईजाद किया था।

प्रतीक, प्रखर और धनंजय द्वारा पहली बार किसी बिल्डिंग के अंदर काम करने वाला जीपीएस से लैस उपकरण बनाया गया है। वहीं डुअल टोन मल्टीपल फ्रिक्वेंसी तकनीक पर आधारित एमएमयू के निखिल व अमित ने मोबाइल से होम एप्लायंसेज को कंट्रोल करने वाली मशीन बनाई थी।

आईआईटी बीएचयू की श्वेता, मनस्वी और रेशमी ने ऐसा एप्लीकेशन बनाया था जिसकी मदद से मोबाइल से कहीं भी बैठे हुए अपने घर के डोर लॉक को खोल या बंद कर सकते हैं।

इसी क्रम में थिंक टॉक में तीन अतिथि व्याख्यान हुए जिसमें वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला, ब्रिटानिया की सीईओ विनिता बाली और स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक डॉ. जियानी डी कारो ने छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए।


कोरपोरेट कांक्लेव में सिस्को, टीसीएस और एल एंड टी कंपनी के विशेषज्ञों ने कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उधर, टेक्नेक्स के तहत ही मालवीय संवर्धन केंद्र में स्टार्ट अप फेयर लगाया गया। देर शाम प्रो नाइट में ‘द वायरल फीवर’ के विपुल, मंडल, जीतू और आकांक्षा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed