आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
चंद्रयान-2: चांद से आज आ सकता है 'मंगल' संदेश, नासा का एलआरओ भेजेगा विक्रम की तस्वीरें
चांद पर बेसुध पडे चंद्रयान-2 के लैँडर विक्रम को लेकर मंगलवार को कोई नई और अच्छी सूचना मिल सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का प्रोब मिशन मंगलवार को चांद के उस हिस्से के ऊपर से गुजरेगा, जहां पर विक्रम पड़ा हुआ है। विक्रम चांद की सतह पर अपने उतरने वाली तय जगह से महज 335 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ है। इस बीच, सात सितंबर को हुई हार्ड लैंडिंग के चलते कोई जवाब नहीं दे रहे विक्रम से भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो भी संपर्क करने की कोशिशों में जुटा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध जाएंगे, भाजपा का 'सेवा सप्ताह' भी शुरू
पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी पर ये खास फिल्म बनाने जा रहे भंसाली, सुपरस्टार प्रभास आज जारी करेंगे पोस्टर
मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब बनाने जा रहे हैं, मन बैरागी। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म है और इसमें मोदी के जीवन से जुड़ी ऐसी कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक लोगों के सामने नही आई है।
पढ़ें पूरी खबर
विश्व मरीज सुरक्षा दिवस आज, दुनिया भर में होगा मंथन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व मरीज सुरक्षा दिवस मनाने जा रहा है। अब हर साल 17 सितंबर को इसका आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मरीजों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरी दुनिया में अभियान का आगाज होगा।
पढ़ें पूरी खबर
पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की तलाश में सचिवालय पहुंची सीबीआई, नहीं मिला कोई सुराग, आज कोर्ट में सुनवाई
कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश में राज्य सचिवालय नवान्न पहुंची सीबीआई ने शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तीन दिनों में दूसरा समन जारी करते हुए उनको सोमवार दो बजे तक एजेंसी के दफ्तर में पेश होने को कहा था। लेकिन वह इस तय समय सीमा में नहीं पहुंचे।
पढ़ें पूरी खबर
भीम आर्मी के 'जेल भरो आंदोलन' को लेकर अलर्ट, सहारनपुर में भारी पुलिसफोर्स तैनात
भीम आर्मी की तरफ से मंगलवार को जेल भरो आंदोलन के एलान को लेकर जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्रों से आने वाले आंदोलनकारियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
छात्रा का बयान दर्ज होने के बाद स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत बिगड़ी, घर पहुंची डॉक्टरों की टीम
छात्रा के कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान होने के बाद सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की अचानक हालत बिगड़ गई। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार शुरू किया।
पढ़ें पूरी खबर
18 सितंबर को पीएम मोदी से मिलेंगी ममता, आज पहुंचेंगी दिल्ली
केंद्र सरकार से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली: पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा सप्ताह आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली भाजपा ने सेवा सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते मंगलवार को पूरी दिल्ली में भाजपा सेवा सप्ताह के तहत अलग अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय में तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई
पढ़ें पूरी खबर
शिमला में आज जुटेंगे हिमाचल के निवेशक, सीएम जयराम भी रहेंगे मौजूद
हिमाचल के निवेशक मंगलवार सुबह 11 बजे शिमला में जुटेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पीटरहॉफ शिमला में होने वाले मिनी कानक्लेव में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन, शिक्षा और दुग्ध आधारित उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए यह मिनी कॉनक्लेव आयोजित किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर