नर्मदा के तट पर बोले पीएम मोदी- यहां जन सागर और जल सागर का मिलन हो रहा है
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 69वें जन्मदिन पर सरदार सरोवर बांध पहुंचे
- पीएम मोदी ने यहां पर ‘नमामि नर्मदे’ महोत्सव का उद्घाटन किया
- पीएम मोदी ने अपनी मां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपना 69वां जन्मदिन मनाने से पहले गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर डैम में नर्मदा पूजा करने के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। इसके अलावा पीएम मोदी अपनी मां से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे। उन्होंने अपनी मां के साथ दोपहर का खाना भी खाया।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar. Today is PM Modi's 69th birthday. pic.twitter.com/vT8X46DfdK
— ANI (@ANI) September 17, 2019विज्ञापन
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यहां जल सागर और जनसागर का मिलन हो रहा है। एक तरफ जन सागर है तो दूसरी तरफ जल सागर। अच्छा होता आज मेरे हाथ में कैमरा होता। प्रकृति हमारा आभूषण है। गुजरात के केवडिया में पीएम मोदी ने कहा कि जन्मदिन पर मां नर्मदा का दर्शन मिलना इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है?
हमारी संस्कृति में हमेशा माना गया है कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए भी विकास हो सकता है। प्रकृति हमारे लिए आराध्य है, प्रकृति हमारा आभूषण है। पर्यावरण को संरक्षित करते हुए कैसे विकास किया जा सकता है, इसका जीवंत उदाहरण अब केवडिया में देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज ही निर्माण और सृजन के देवता विश्वकर्मा जी की जयंती भी है। नए भारत के निर्माण के जिस संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें भगवान विश्वकर्मा जैसी सृजनशीलता और बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की इच्छाशक्ति बहुत आवश्यक है।
आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो सरदार सरोवर बांध और सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दोनों ही उस इच्छाशक्ति, उस संकल्पशक्ति के प्रतीक हैं। हमने पहली बार सरदार सरोवर बांध को पूरा भरा हुआ देखा है। एक समय था जब 122 मीटर के लक्ष्य तक पहुंचना ही बड़ी बात थी। लेकिन आज 5 वर्ष के भीतर-भीतर 138 मीटर तक सरदार सरोवर का भर जाना, अद्भुत है, अविस्मरणीय है।
जन्मदिन पर नर्मदा के तट पर पीएम मोदी, गरूड़ेश्वर दत्त मंदिर में की पूजा
जन्मदिन पर पीएम मोदी ने सरदार सरोवर डैम पर नर्मदा पूजन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में खलवानी इको-टूरिज्म साइट का दौरा किया। इस दौरान वे जंगल सफारी की सैर करते भी दिखे।
उन्होंने 'नमामि नर्मदे’ महोत्सव का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और बांध के निकट जारी विकास परियोजनाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने नर्मदा के तट पर बसे गरूड़ेश्वर दत्त मंदिर के दर्शन भी किए। वर्तमान में सरदार सरोवर बांध का जलस्तर अपने सर्वोच्च ऊंचाई 138.68 मीटर पर है।
नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पानी भर जाने के अवसर पर गुजरात सरकार नमामि नर्मदा समारोह का आयोजन कर रही है। इसी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह केवडिया पहुंचे।
वर्ष 2017 में जलाशय की ऊंचाई बढ़ाई गई थी उसके बाद से यह पहली बार है जब रविवार शाम को बांध में पानी इसके उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पहुंचा है। नर्मदा नदी में आए पानी के स्वागत में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बांध स्थल पर पूजा किया।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और बांध के निकट जारी कई विकास परियोजनाओं का भी उन्होंने अवलोकन किया। एक अधिकारी ने बताया कि इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी पार्क, बटरफ्लाय पार्क और एकता नर्सरी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री खालवानी सफारी में इको-टूरिज्म स्थल पर भी पहुंचे और संभवत: उन्होंने वहां हिरण देखा। वह नर्मदा के तट पर बसे गरूड़ेश्वर गांव में दत्त मंदिर के दर्शन भी किए।
वे सोमवार रात ही अहमदाबाद पहुंच गए थे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने उनका स्वागत किया। यही नहीं मोदी जब अपने काफिले के साथ कार में एयरपोर्ट से बाहर निकले तो सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी कार में बैठे-बैठे ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन स्पेशल: दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने किया ये काम, जो किसी ने नहीं किया
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi arrives in Ahmedabad. pic.twitter.com/u6IiH4Cbio
— ANI (@ANI) September 16, 2019
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा सप्ताह आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिल्ली भाजपा ने सेवा सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। इसके चलते मंगलवार को पूरी दिल्ली में भाजपा सेवा सप्ताह के तहत अलग अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसे लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय में तमाम वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई। इस दौरान यह तय हुआ कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिवस को शक्ति दिवस के रूप में मनाएंगे।
Delhi: BJP workers led by party MP Manoj Tiwari celebrated Prime Minister Narendra Modi's birthday at India Gate. pic.twitter.com/wfxEh6dJcH
— ANI (@ANI) September 16, 2019
अनुच्छेद 370, 35 ए जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में हवन पूजन, स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर, श्रमदान, सेवा कार्य और विशाल भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि सभी 14 जिलों और 280 मंडलों में पार्टी के सांसद, विधायक सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और रक्षामंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध उनके यशस्वी सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। आपका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के के लिए सदैव अनुकरणीय प्रेरणा स्रोत रहा है। @narendramodi
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 17, 2019
गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, 'दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को और अधिक समृद्ध करने में मोदी जी का अभूतपूर्ण योगदान है। मोदी जी ने एक रिफार्मिस्ट के रूप में न सिर्फ राजनीति को नई दिशा प्रदान की बल्कि आर्थिक सुधारों के साथ-साथ दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर सभी को गौरवान्वित किया। हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम व संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।'
हर भारतीय के जीवन को सुगम बनाने के लिए आपका परिश्रम व संकल्प भाव हमारे लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2019
एक जनप्रतिनिधि, एक कार्यकर्ता और एक देशवासी के रूप में आपके साथ राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भागीदार बनना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को और मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद की है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'
Greetings and warm wishes to PM Shri @narendramodi on his birthday. He has been instrumental in building and strengthening India’s position in the comity of nations. His visionary leadership has helped India in scaling new heights of glory. I pray for his good health & long life.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 16, 2019