{"_id":"5d7ff0a28ebc3e93a8445ec4","slug":"mamata-banerje-will-meet-pm-modi-on-18-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से आज मिलेंगी ममता, पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी से आज मिलेंगी ममता, पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर करेंगे चर्चा
Wed, 18 Sep 2019 06:22 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई जांच के घेरे में हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की कट्टर आलोचक ममता लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल में 18 सीट जीतने से पहले ही नाराज थीं।
विज्ञापन
भाजपा द्वारा टीएमसी में सेंध लगाने से ममता बनर्जी की नाराजगी और बढ़ गई है। दोनों नेताओं के बीच हालात इस कदर बिगड़े हुए हैं कि पिछले कई महीनों से न तो ममता और न ही उनके कोई मंत्री केंद्र सरकार की किसी बैठक में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर चर्चा करेंगे। बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने बैठक के लिए पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा था। पिछली बार दोनों नेता 25 मई, 2018 को शांति निकेतन में दीक्षांत समारोह में मिले थे।