{"_id":"5d7ee1d58ebc3e93b434507c","slug":"september-16-big-and-important-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 16 Sep 2019 06:43 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
Top News of 16 September
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और पाबंदियों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट आज जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने, राष्ट्रपति शासन की वैधता और राज्य में लागू पाबंदियों को चुनौती देने वाली दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इनमें से एक जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की याचिका भी है, जिसमें उन्होंने कश्मीर में अपने परिजनों से मिलने के लिए दौरा करने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
आज से पुलिस समझाएगी नहीं, सिर्फ एक्शन, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगेगा कई गुना जुर्माना
जम्मू-कश्मीर में आज से मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत ट्रैफिक के नए नियम लागू हो जाएंगे। उल्लंघन पर पहले से भी कई गुना जुर्माना भरना पड़ेगा इसलिए पूरे दस्तावेजों के साथ घर से वाहन लेकर निकलें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चौपहिया चालक सीट बेल्ट जरूर बांधें। ट्रिपल सवारी और रेड लाइट जंप का तो सोचें भी नहीं। ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करने पर ही बच सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज कोर्ट में छात्रा के बयान के बाद हो सकती है चिन्मनयानंद पर कार्रवाई
स्वामी चिन्मयानंद पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा के आज कोर्ट में 164 के तहत कलमबंद बयान हो सकते हैं। इसके बाद चिन्मयानंद पर कार्रवाई हो सकती है। इस केस से जुड़े अधिकतर लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर जेपी नड्डा, सात जिलों के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिशन-75 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है। खुद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 16 व 17 सितम्बर को हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, इन फैसलों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज सुबह 10 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीद की प्र्रक्रिया नए सिरे से करने पर फैसला हो सकता है। साथ ही आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज को छोड़कर अन्य चारों मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति उम्र को 65 से 68 साल करने के अलावा विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणी के पदों को भरने पर भी सरकार निर्णय लेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज मऊ पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, करोड़ों की देंगे सौगात
विधानसभा उप चुनाव से पहले आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ जिले में पहुंचेंगे। घोसी में शाम चार बजे चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही 15 विभागों के 51 करोड़ दो लाख 92 हजार की लागत से 74 परियोजनाओं का शिलान्यास और सात विभागों के एक अरब 14 करोड़ 24 लाख 41 हजार की लागत से 21 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विजय मर्चेंट ट्रॉफी: अंडर-16 के ट्रायल को आज से शुरू होंगे पंजीकरण, लेकिन पहले जान लें ये नियम
विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-16 उत्तराखंड टीम के लिए ट्रायल की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। सबसे पहले खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना होगा। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के लिए पंजीकरण व ट्रायल की तिथि व स्थान अलग-अलग निर्धारित किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय: सीटें भरने को आज फिर प्रवेश परीक्षा, पीजी में अभी कुछ सीटें खालीं
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच विषयों में सीटें भरने के लिए प्रशासन फिर से 16 सितंबर को प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। बता दें कि खाली सीटें भरने के लिए प्रशासन का ये तीसरा प्रयास है। जिस कारण दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है। पीजी के विभिन्न कोर्सों में अभी भी कुछ सीटें खाली रह गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज रेल की रफ्तार पर मंथन करेंगे सांसद, वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय पर होगी चर्चा
हर साल की तरह इस साल भी वाराणसी रेल मंडल मुख्यालय पर पूर्वोत्तर रेल के महाप्रबंधक समेत आला अधिकारियों के साथ सांसदों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 36 सांसदों के शामिल होने की संभावना है, जो रेल की रफ्तार पर चर्चा करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से करें यातायात नियमों का पालन, तीन दिन फूल बांटने के बाद अब एक्शन मोड में नजर आएगी पुलिस
हरियाणा में नए संशोधित यातायात नियम-2019 के तहत पुलिस ने 13 से 15 सितंबर तक जिले में अभियान चलाकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। तीन दिन तक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को फूल भेंट किए, लेकिन अब आज से पुलिस एक्शन मोड में नजर आएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर