विजय मर्चेंट ट्रॉफी: अंडर-16 के ट्रायल के लिए आज से शुरू होंगे पंजीकरण, पहले जान लें ये नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए अंडर-16 उत्तराखंड टीम के लिए ट्रायल की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। सबसे पहले खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना होगा। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के लिए पंजीकरण व ट्रायल की तिथि व स्थान अलग-अलग निर्धारित किए हैं।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने खिलाड़ियों से आयु संबंधी गाइडलाइन के आधार पर ही आवेदन करने को कहा है। साथ ही दस्तावेज संबंधी गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई को भी चेताया है। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये रखा गया है।
ये है कार्यक्रम
गढ़वाल
16 व 17 सितंबर, पंजीकरण, सीएयू कार्यालय (राजपुर रोड)
18 से 21 सितंबर, पंजीकरण व ट्रायल, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर
कुमाऊं
16, 17 सितंबर, पंजीकरण, हाईलैंड क्रिकेट एकेडमी (काशीपुर)
18 से 20 सितंबर, पंजीकरण व ट्रायल, हाईलैंड क्रिकेट एकेडमी
देहरादून
फाइनल ट्रायल, 22 से 24 सितंबर, दून क्रिकेट एकेडमी (कुआंवाला)
ये हैं नियम
-खिलाड़ी एक सितंबर 2003 के बाद पैदा हुआ हो।
-जन्म प्रमाणपत्र की अवधि पंजीकरण से दो साल पहले का कंप्यूटराइज्ड हो।
-वर्तमान स्कूल की अंतिम तीन एकेडमिक साल की प्रिंसिपल से सत्यापित अंकतालिका।
-स्कूल छोड़ने या 10वीं कक्षा न कर पाने पर स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित अंतिम कक्षा की अंकतालिका व टीसी।
यहां करें संपर्क
सीएयू की ओर से खिलाड़ियों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। गढ़वाल मंडल के लिए 9536682287 पर सुनील कुमार चौहान व कुमाऊं मंडल में 9758851484 पर दीपक मेहरा से संपर्क कर सकते हैं।