{"_id":"5d7c448c8ebc3e93a04e7ec3","slug":"september-14-big-and-important-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 14 Sep 2019 07:26 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 14 Sep 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Top News of 14 september
- फोटो : Top News of 14 september
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
आईपीएस राजीव कुमार को गिरफ्तारी से रोक हटते ही समन, सीबीआई के सामने आज होगी पेशी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी से दी गई राहत वापस ले ली। इससे वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को झटका लगा है। अदालत के रोक हटाते ही सीबीआई की एक टीम शुक्रवार शाम को राजीव कुमार के सरकारी आवास पर पहुंची। वहां राजीव तो नहीं मिले, लेकिन जांच एजेंसी ने वहां समन चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पितरों को प्रसन्न करने के लिए आज से होगा तर्पण और पिंडदान
पितरों के पिंडदान व तर्पण के लिए पितृपक्ष की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पितरों को प्रसन्न कर आशीर्वाद पाने के लिए लोग पिंडदान व तर्पण करेंगे। वहीं पितरों की तृप्ति के पिंडदान के लिए गया यात्रा भी शुरू होगी। शुक्रवार को दिनभर पूजन-सामाग्री की खरीदारी हुई। नदियों के तटों की साफ-सफाई की गई।
पढ़ें पूरी खबर
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले आज भाजपा में होंगे शामिल
महाराष्ट्र के सातारा संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में शामिल होने जा रहें हैं। इससे शरद पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भोसले ने खुद सोशल मीडिया में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
पढ़ें पूरी खबर
लोगों से रिश्तों की डोर मजबूत करने में आज से जुटेगी भाजपा, सेवा सप्ताह की शुरुआत
शुक्रवार 20 सितंबर तक इस सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर संगठन में बूथ तक काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के झंडा-बैनर और प्रधानमंत्री के संदेश के साथ लोगों के पास सेवा कार्यों के जरिए पहुंचने की कोशिश करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव आज, इंडस्ट्री पार्टनर्स होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव-2019 का आयोजन शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। कॉन्क्लेव में इसमें देशभर से एक हजार से अधिक स्टार्ट-अप्स, इंडस्ट्री पार्टनर्स, मेंटर्स और इन्क्यूबेटर्स शामिल होंगे।उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य एक समग्र स्टार्टअप और उद्यमिता ईकोसिस्टम को तैयार करना है ताकि बच्चों में स्कूली शिक्षा के दौरान ही उद्यमिता की संस्कृति विकसित हो।
पढ़ें पूरी खबर
आज इगलास में करोड़ों की सौगात की बरसात करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इगलास के लाल बहादुर इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां पर लगभग 1100 करोड़ की 352 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।जनसभा के लिए मुख्यमंत्री सुबह दोपहर साढ़े बारह बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के सामने के मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। दो बजे तक विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
आज खास होगा ताजमहल का दीदार, चांदनी रात में 'संगमरमरी हुस्न' पर लगेंगे चार चांद
पर्यटक शनिवार को चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। चांदनी रात में ताज के दीदार को लेकर पर्यटकों में खासा उत्साह है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ शिफ्टों में होने वाले इस दीदार की सभी शिफ्टें फुल हो चुकी हैं। बहुत से पर्यटकों को टिकट नहीं मिल सका।
पढ़ें पूरी खबर
सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में दाव पेंच दिखाएंगे रोहतक के छह पहलवान
यूनाइडेट वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से 14 सितंबर से 22 सितंबर तक कजाकिस्तान के नूर सुल्तान शहर में सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। चैंपियनशिप में भाग ले रही 30 सदस्यीय भारतीय टीम में छह खिलाड़ी रोहतक से संबंधित हैं। इस चैंपियनशिप में शनिवार से साक्षी मलिक, सुुमित मलिक, सुनील कुमार, मनीष, रवि, सीमा अपने-अपने भार वर्ग में दाव पेंच का दम दिखाकर पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर