{"_id":"5d7c13aa8ebc3e93bf3bb7b8","slug":"ncp-mp-udayanraje-to-join-bjp-on-september-14-in-pm-modi-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में हुए शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता
Sat, 14 Sep 2019 09:34 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 14 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
उदयनराज भोसले को सदस्यता दिलाते अमित शाह
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के सातारा संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद व छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले भाजपा में शामिल हो गए हैं। उदयनराजे भोसले ने आज सुबह ही अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिया था। जिसके बाद आज गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
इससे शरद पवार की पार्टी एनसीपी को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भोसले ने खुद सोशल मीडिया में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
Delhi: Udayanraje Bhosale, NCP Lok Sabha MP and descendant of Shivaji Maharaj joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of BJP President Amit Shah and Maharashtra CM Devendra Fadnavis pic.twitter.com/XgG1p1YM3h
— ANI (@ANI) September 14, 2019
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि वह 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। वह फडणवीस के साथ दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भोसले ने बृहस्पतिवार को शरद पवार के घर जाकर उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया था। सातारा से सांसद उदयनराजे पहले भी पार्टियां बदलते रहे हैं। राजनेता के रूप में निर्दलीय करियर शुरू करके वह 1998 में भाजपा में शामिल हुए। फिर कांग्रेस और वहां से एनसीपी में पहुंचे थे।