{"_id":"5d7c3cd98ebc3e93c3159120","slug":"ps-rajiv-kumar-summoned-as-soon-as-the-arrest-is-removed-today-will-be-produced-before-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस राजीव कुमार को गिरफ्तारी से रोक हटते ही समन, सीबीआई के सामने आज होगी पेशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईपीएस राजीव कुमार को गिरफ्तारी से रोक हटते ही समन, सीबीआई के सामने आज होगी पेशी
Sat, 14 Sep 2019 06:35 AM IST
Nilesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:35 AM IST
सार
- कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी से दी गई राहत वापस ले ली
- राजीव कुमार के सरकारी आवास पर वह नहीं मिले, जांच एजेंसी ने वहां चस्पा किया समन
- राजीव कुमार फिलहाल 10 दिनों की छुट्टी पर हैं, लेकिन अदालत के फैसले के बाद बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन
rajiv kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के हाथों गिरफ्तारी से दी गई राहत वापस ले ली। इससे वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार को झटका लगा है। अदालत के रोक हटाते ही सीबीआई की एक टीम शुक्रवार शाम को राजीव कुमार के सरकारी आवास पर पहुंची। वहां राजीव तो नहीं मिले, लेकिन जांच एजेंसी ने वहां समन चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
समन में राजीव से पूछताछ के लिए शनिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। राजीव कुमार फिलहाल दस दिनों की छुट्टी पर हैं। लेकिन अब अदालत के फैसले के बाद उनकी गिरफ्तारी की राह साफ हो गई है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कुमार की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सीबीआई की नोटिस को रद्द करने की अपील की थी। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें नोटिस जारी की थी। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता का यह आरोप सही नहीं है कि सीबीआई जानबूझ कर उसे निशाना बना रही है।
विज्ञापन
अदालत के निर्देश पर इन घोटालों की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ने राजीव पर जांच में असहयोग नहीं करने और सबूतों को छिपाने व नष्ट करने का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी बार-बार कहती रही है कि घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।
राजीव से पूछताछ के मुद्दे पर बीती फरवरी में केंद्र व राज्य सरकार आमने-सामने आ गए थे। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां धरने पर भी बैठी थीं। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने कुमार से मेघालय की राजधानी शिलांग में पांच दिनों तक पूछताछ की थी।