{"_id":"607be8198ebc3e591536f7a9","slug":"rajasthan-udaipur-police-constable-beaten-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: कांस्टेबल की वर्दी उतारी, पेड़ से बांधा और जमकर पीटा, अवैध संबंधों का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर: कांस्टेबल की वर्दी उतारी, पेड़ से बांधा और जमकर पीटा, अवैध संबंधों का लगाया आरोप
Sun, 18 Apr 2021 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:53 PM IST
सार
आरोप है कि पुलिसकर्मी का गांव की एक विधवा के साथ 2 साल से अवैध संबंध चल रहा है। पुलिस कांस्टेबल लालू राम खराड़ी को एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में देखा गया।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को गांव के युवकों ने पेड़ से बांधकर बेदम पिटाई की है। आरोप है कि पुलिसकर्मी का गांव की एक विधवा के साथ 2 साल से अवैध संबंध चल रहा था। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुरा बानघाटी में पुलिस कांस्टेबल लालू राम खराड़ी को एक महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने कांस्टेबल को निर्वस्त्र कर पीटा और रस्सी से पेड़ में बांध दिया । सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
महिला के साथ 2 साल से था अवैध संबंध
मीडिया के मुताबिक सूचना मिलने पर घंटाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल को अपने कब्जे में किया। फिलहाल कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । ग्रामीणों ने बताया कि कांस्टेबल के महिला से पिछले 2 साल से संबंध थे। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। महिला अवैध शराब का धंधा करती है। वहीं कांस्टेबल का कहना है कि महिला को उसने 15 हजार रुपए दिए थे। वही लेने के लिए महिला के घर गया था। लेकिन लोगों ने पीछे से आकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। कई बार मैं अपनी बात लोगों से कहना चाह रहा था, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर मुझे पीटा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचा लिया। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल लालूराम खराड़ी एक साल से पीपलखूंट थाने में तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कांस्टेबल लालूराम खराड़ी एक साल से पीपलखूंट थाने में तैनात है। थाना प्रभारी ने बताया कि लालूराम खराड़ी ने ग्रामीणों के खिलाफ नंगा कर पीटने और पेड़ से बांधने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही महिला को 15 हजार रुपए उधार देने की बात भी रिपोर्ट में लिखवाई है। फिलहाल जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन