{"_id":"626f40d594d3e5326f740f61","slug":"rajasthan-miyan-ka-bada-railway-station-name-changed-to-mahesh-nagar-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : नहीं रहा 'मियां का बाड़ा' रेलवे स्टेशन, अब कहलाएगा महेश नगर हॉल्ट, जानिए कहां है यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : नहीं रहा 'मियां का बाड़ा' रेलवे स्टेशन, अब कहलाएगा महेश नगर हॉल्ट, जानिए कहां है यह
Mon, 02 May 2022 07:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 02 May 2022 07:54 AM IST
सार
इससे पहले 2018 में इस गांव का नाम बदलकर मियां का बाड़ा से महेश नगर किया गया था, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला जा सका था।
विज्ञापन
राजस्थान का 'मियां का बाड़ा' रेलवे स्टेशन अब 'महेश नगर हॉल्ट'
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान के एक रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। राज्य के बाड़मेर जिले के बालोतरा इलाके में स्थित 'मियां का बाड़ा' रेलवे स्टेशन अब 'महेश नगर हॉल्ट' कहलाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी की मौजूदगी में शनिवार को नाम परिवर्तन कार्यक्रम हुआ। इससे पहले 2018 में इस गांव का नाम बदलकर मियां का बाड़ा से महेश नगर किया गया था, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला जा सका था। यह गांव पाकिस्तान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले की समदड़ी तहसील में आता है।
विज्ञापन
नाम परिवर्तन कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि नाम बदलना एक लंबी प्रक्रिया है। केंद्र व राज्य सरकार दोनों की स्वीकृति मिलने के बाद बदलाव होता है। इस स्टेशन का नाम बदलने के लिए ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे। गांव वालों की भावना के अनुरूप अब रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया तो गांव में खुशी में शरीक होने हम भी आ गए।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि चाहे बात अलवर के राजगढ़ में मंदिर तोड़ने की हो, नववर्ष के मौके पर पथराव की हो या फिर रामनवमी की शोभायात्राओं पर पत्थर बरसाने की, भारतीय मूल्यों पर प्रहार करने की वालों और उन्हें पोषित करने वालों की पहचान होनी चाहिए। कार्यक्रम में राज्ससभा सदस्य राजेंद्र गहलोत सहित कई भाजपा नेता व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
2018 में बदले गए थे तीन गांवों के नाम
दरअसल, 2018 में राजस्थान के तीन गांवों के नाम तत्कालीन वसुंधरा राजे नीत भाजपा सरकार ने बदले थे। इसमें मियां का बाड़ा गांव का नाम बदलकर महेश नगर, इस्माइल खुर्द का नाम नाम बदलकर पिचनवा खुर्द और नरपाड़ा को नरपुरा किया गया था।