फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha lawyers abstain from court work to protest murder of advocate Pitabas Panda

Odisha: ओडिशा में थमी न्यायिक प्रक्रिया, वकीलों ने रोका कामकाज; BJP नेता की हत्या के विरोध में हड़ताल जारी

Wed, 08 Oct 2025 01:07 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

ओडिशा में राज्य बार काउंसिल के वकीलों की तरफ हड़ताल किया जा रहा है। ये सभी भाजपा नेता और बार के सदस्य पिताबास पांडा की हत्या के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों ने सरकार से अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा, उच्च स्तरीय जांच और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Odisha lawyers abstain from court work to protest murder of advocate Pitabas Panda
ओडिशा राज्य बार काउंसिल - फोटो : barcouncilofodisha.org/photogallery

विस्तार

ओडिशा के वकीलों ने वरिष्ठ अधिवक्ता पिताबास पांडा की हत्या के विरोध में बुधवार को पूरे राज्य में अदालतों का काम बंद रखा। इस विरोध का आह्वान ओडिशा राज्य बार काउंसिल ने किया था। वकीलों ने सरकार से अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा, उच्च स्तरीय जांच और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - WB: 'हमारे सांसद पर TMC के गुंडों ने हमला किया', खगेन मुर्मू से मिलने के बाद सरकार पर बरसे सुकांत मजूमदार
विज्ञापन


सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने मारी थी गोली
पिताबास पांडा, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य बार काउंसिल के सदस्य थे, की सोमवार रात बेरहामपुर के ब्रह्मनगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर 9 एमएम पिस्तौल से गोली चलाई थी। उन्हें सीने में गोली लगी और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
राज्य के सभी बार एसोसिएशनों ने कामकाज बंद कर सरकार पर दबाव बनाया। उड़ीसा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वहीं भुवनेश्वर बार एसोसिएशन ने जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर धरना दिया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम नवीन पटनायक और अन्य दलों ने घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - ED: मेफेड्रोन ड्रग के सबसे बड़े तस्कर सलीम डोला पर ईडी का शिकंजा, एक मामूली अपराधी से बना दाऊद गिरोह का करीबी

बीसीआई ने मामले में एसआईटी बनाने की मांग की
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने भी हत्या पर गहरी चिंता जताई और एसआईटी बनाने की मांग की है। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा और गरिमा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पुलिस ने हत्या की जांच के लिए छह टीमें बनाई हैं, लेकिन घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पेशेवर अपराधियों पर शक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed