WB: 'हमारे सांसद पर TMC के गुंडों ने हमला किया', खगेन मुर्मू से मिलने के बाद सरकार पर बरसे सुकांत मजूमदार
उत्तर बंगाल में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के दौरान हुए हमले में घायल सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- टीएमसी के गुंडों ने सांसद पर हमला किया और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Siliguri | Union Minister Sukanta Majumdar meets BJP MP Khagen Murmu
विज्ञापन
Murmu was reportedly attacked by some local persons while he was visiting flood-affected areas in Jalpaiguri's Dooars region in West Bengal on October 6 to oversee relief and rescue operations,… pic.twitter.com/IO6DBpQx1yविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 8, 2025
#WATCH | Siliguri, West Bengal: Union Minister Sukanta Majumdar meets with BJP MLA Shankar Ghosh at a hospital where he is admitted following the attack on him in North Bengal on October 6. pic.twitter.com/YXpuTJwyYu
— ANI (@ANI) October 8, 2025
यह भी पढ़ें - वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: CDS के साथ युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेनाओं के प्रमुख; राष्ट्रपति ने बधाई दी
राज्य सरकार पर बरसे सुकांत मजूमदार
दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद प्रेस से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने बताया कि शंकर घोष की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है क्योंकि उनके कंधे में चोट है लेकिन खगेन मुर्मू की हालत इतनी अच्छी नहीं है। अभी तक उन्हें बात करने में दिक्कत हो रही है, टीएमसी कार्यकर्ताओं और गुंडों द्वारा फेंके गए पत्थर से उनके चेहरे की एक हड्डी टूट गई है। डॉक्टर ने उन्हें लंबे आराम की सलाह दी है... कानून व्यवस्था राज्य का विषय है इसलिए इस पर हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन अगर हालात और बिगड़ते हैं तो हमें अदालत जाना होगा ताकि सीबीआई जांच हो, जिस व्यक्ति पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया, वह एसटी समुदाय से है, इसलिए मुझे लगता है कि खगेन मुर्मू पर हमला करने वालों पर एससी/एससी अत्याचार अधिनियम लगाया जाना चाहिए।
#WATCH | सिलीगुड़ी: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "शंकर घोष की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है क्योंकि उनके कंधे में चोट है लेकिन खगेन मुर्मू की हालत इतनी अच्छी नहीं है। अभी तक उन्हें बात करने में दिक्कत हो रही है, TMC कार्यकर्ताओं और गुंडों द्वारा फेंके गए पत्थर से… pic.twitter.com/VtltiOY4E3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2025
भाजपा-टीएमसी नेताओं में जुबानी जंग जारी
इस हमले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, 'उत्तर बंगाल में जो हुआ उससे टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा को यह विश्लेषण करना चाहिए कि उसके सांसदों और विधायकों के खिलाफ इतना आक्रोश क्यों है। जनता उनसे नाराज क्यों है?... हम इसकी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खगेन मुर्मू से मुलाकात की और हमले की निंदा की। वहीं भाजपा नेता दिलीप घोष ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, 'टीएमसी की वजह से बंगाल में राजनीतिक हिंसा बढ़ गई है... बागेश्वर बाबा की सभा ममता बनर्जी ने रद्द कर दी है... टीएमसी के लोगों ने नौ जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम को जबरन रुकवा दिया है... सरकार बाढ़ से संकट में फंसे लोगों की मूकदर्शक बनी हुई है... ममता बनर्जी कोलकाता में कार्निवल... गुंडागर्दी शुरू हो गई है। खासकर, बांग्लादेश से आए रोहिंग्या घुसपैठियों का इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है।'
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC leader Kunal Ghosh says, "TMC has nothing to do with what happened in North Bengal. BJP needs to analyse why there is outrage against its MP. MLAs. Why is the public upset with them?... We condemn it (the attack on BJP MP Khagen Murmu). West… pic.twitter.com/ODLFQxbe2A
— ANI (@ANI) October 8, 2025
यह भी पढ़ें - ED: नशे के कारोबार के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में आठ जगहों पर छापेमारी; कुख्यात सलीम डोला की तलाश#WATCH | Paschim Medinipur, West Bengal: On the attack on BJP MP Khagen Murmu and BJP MLA Shankar Ghosh, BJP leader Dilip Ghosh says, "Political violence has increased in Bengal because of the TMC...The meeting of Bageshwar Baba has been cancelled by Mamata Banerjee...The people… pic.twitter.com/6UZWMjFLFA
— ANI (@ANI) October 8, 2025
पीएम मोदी ने भी राज्य सरकार पर साधा था निशाना
इस घटना को लेकर प्रधानमंंत्री मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस को ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करने पर ध्यान देना चाहिए, न कि हिंसा में उलझने पर। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर प्राकृतिक आपदा का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।