Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Massive Fire Tragedies from Madhya Pradesh to Maharashtra: 18 Killed in Separate Incidents

मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक भीषण अग्निकांड: अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत, दुकानें बनीं हादसे की वजह?

Mon, 09 Nov 2026 10:48 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 09 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

दिवाली की रात मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हुए तीन अलग-अलग अग्निकांडों में 18 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में तीन मंजिला मकान में आग लगने से छह लोगों की जान चली गई। कटनी के बरही में भी इमारत में आग फैलने से छह लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एक घर में आग लगने से छह लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Massive Fire Tragedies from Madhya Pradesh to Maharashtra: 18 Killed in Separate Incidents
धाराशिव में आधी रात को आग ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दिवाली की रात हुए अलग-अलग हादसे में कई मासूम बच्चों-महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। अमावस की रात ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी और महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में दुकानों में लगी आग की चपेट में घर आ गए। जिसमें बड़ी संख्या में जन हानि हुई है। कटनी और सिवनी में कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुए इन दो बड़े अग्निकांडों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

विज्ञापन

सिवनी में सर्राफा व्यापारी के मकान में लगी आग में छह लोग जिंदा जले

सिवनी जिले के छपारा के महावीर वार्ड जैन मोहल्ले में रहने वाले सराफा कारोबारी कुंदन सोनी के मकान में रात लगभग तीन बजे अचानक आग भड़क उठी। जिस समय आग लगी उस समय पूरा परिवार सो रहा था । आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप धारण कर लिया और मकान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। घर के भीतर मौजूद लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे मगर कुछ लोग ही सुरक्षित बाहर निकाल पाए।

विज्ञापन


इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया जब तक आग पर नियंत्रण पाया जाता तब तक परिवार के छह लोग जिंदा जल चुके थे। वही घर के अंदर अन्य जो लोग थे उन्हें घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकल गया इन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि घर के अंदर 10 लोग थे और यह मकान तीन मंजिल का है।दीपावली की रात को सभी लोग सोए थे और गहरी नींद में थे, तभी यह हादसा हो गया।चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं।अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

कटनी में पूजा के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग

 कटनी जिले के बरही कस्बे में दीपावली की रात भीषण अग्निकांड हो गया। रात करीब 11:30 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान के ऊपर बनी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में अग्रवाल परिवार के सदस्य सो रहे थे। आग तेजी से फैलने के कारण उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक पुरुष और एक महिला किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

रात करीब साढ़े 11 बजे दुकान में भड़की आग
जानकारी के अनुसार, कटनी जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर बरही कस्बे में दीपावली की रात यह हादसा हुआ। रात करीब साढ़े 11 बजे पूरन अग्रवाल और रितेश अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार का मकान था। आग ने देखते ही देखते पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला 
बताया जा रहा है कि आग लगने के समय परिवार के सदस्य इमारत के ऊपरी हिस्से में सो रहे थे। आग तेजी से फैलने और धुएं के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग, एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं, एक पुरुष और एक महिला किसी तरह इमारत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

धाराशिव  में एक ही परिवार के छह लोग जिंदा जले

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिवाली के पहले दिन येदशी गांव के एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दम घुटने और झुलसने से सभी की जान चली गई। वहीं, परिवार का एक सदस्य इस हादसे में बच गया।



जानकारी के मुताबिक, येदशी गांव के रहने वाले गोविंद करांडे की गांव में किराने की दुकान है। उनका परिवार दुकान की ऊपरी मंजिल पर रहता था। रात करीब 2:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं फैल गया। ऊपरी मंजिल पर रहने के कारण परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग और धुएं की चपेट में आने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने और घर में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक छह लोगों की जान जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed