फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS chief Raj Thackeray says India should have backed Iran but PM modi did not even issue protest statement

Maharashtra: 'भारत को देना चाहिए था ईरान का साथ, लेकिन पीएम मोदी ने विरोध तक नहीं जताया', बोले राज ठाकरे

Fri, 20 Mar 2026 12:13 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:13 AM IST
सार

राज ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में जमीन तेजी से खत्म हो रही है और बड़े उद्योगपति इसे ले रहे हैं, जिसमें सरकार भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र अपनी पहचान और भाषा खोता जा रहा है, जिसे एक बार खोने के बाद वापस पाना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में नशे के बढ़ते प्रचलन और बच्चों के लापता होने के मामलों पर भी चिंता जताई।

विज्ञापन
MNS chief Raj Thackeray says India should have backed Iran but PM modi did not even issue protest statement
मनसे प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ईरान युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमले के बाद भारत को तेहरान का समर्थन करना चाहिए था, लेकिन पीएम मोदी की ओर से कोई विरोध दर्ज नहीं कराया गया, जिसका असर भविष्य में पड़ सकता है।
विज्ञापन


गुड़ी पड़वा रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि ईरान ने लंबे समय तक भारत का साथ दिया है, यहां तक कि कश्मीर मुद्दे पर भी वैश्विक स्तर पर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने भारत को रुपये में तेल उपलब्ध कराया, लेकिन जब ईरान संकट में था, तब भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उनके मुताबिक, 'यह भविष्य में हमें जरूर नुकसान पहुंचाएगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम फडणवीस पर भी साधा निशाना
राज ठाकरे ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को तीन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की बात करते हैं, जबकि राज्य पर 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने दावा किया कि जब पृथ्वीराज चव्हाण मुख्यमंत्री थे, तब यह कर्ज दो लाख करोड़ रुपये था।

एमएनएस प्रमुख ने इस मौके पर एक वेबसाइट भी लॉन्च की, जिसके जरिए लोग महाराष्ट्र के विकास के लिए सुझाव दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि उपयोगी सुझावों को विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा और जांच के बाद सरकार के साथ साझा किया जाएगा। ठाकरे ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी, जो 20 साल पूरे कर रही है, सत्ता में आएगी और महाराष्ट्र की खोई हुई पहचान वापस लाएगी।

रसोई गैस संकट पर क्या बोले राज ठाकरे?
पश्चिम एशिया संकट के बीच रसोई गैस की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इन मुद्दों से ध्यान हटाकर आईपीएल, फिल्मों और सोशल मीडिया में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुनिया भर की सरकारें चाहती हैं कि लोग ऐसे ही व्यस्त रहें, ताकि वे सवाल न पूछें।


ठाकरे ने राज्य में बढ़ती समस्याओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहरों में अव्यवस्थित निर्माण और बिना योजना के अनुमति दी जा रही है, जिससे स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने ट्रैफिक जाम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बातचीत की है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra: ज्योतिषी कांड में सरकार ने गठित की SIT, खुद को कैप्टन बताने वाले अशोक खरात पर दुष्कर्म का भी आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में तीन बार कर्ज माफी की घोषणा के बावजूद किसानों की आत्महत्याओं के मामले सबसे अधिक हैं। 'मराठी माणूस' के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जैसी परियोजनाएं बाहरी लोगों के लिए बनाई जा रही हैं, जबकि स्थानीय लोगों को पीछे धकेला जा रहा है।

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed