फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi spoke to the Emir of Qatar condemned attacks stressed on security on Hormuz also wished Eid

कतर के अमीर से PM मोदी ने की बात: होर्मुज सुरक्षा का उठाया मुद्दा और हमलों की निंदा की, ईद की भी दी शुभकामनाएं

Thu, 19 Mar 2026 11:08 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Thu, 19 Mar 2026 11:08 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत कर ईद की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की। उन्होंने कतर के साथ एकजुटता जताते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन पर जोर दिया। साथ ही भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए कतर का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
PM Modi spoke to the Emir of Qatar condemned attacks stressed on security on Hormuz also wished Eid
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ईद की शुभकामनाएं दीं और साथ ही क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे पर हो रहे हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत कतर के साथ मजबूती से खड़ा है और शांति बहाली जरूरी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। साथ ही उन्होंने कतर में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और देखभाल के लिए वहां की सरकार का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता लौटेगी।
विज्ञापन


क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने कहा कि भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और मुक्त आवागमन का समर्थन करता है। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद जरूरी बताया। उनका कहना था कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईरान खत्म या अब भी खतरा बरकरार?: ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन में बयानबाजी से टकराव, युद्ध को लेकर भी उठे कई सवाल

क्या है भारत-कतर संबंधों का महत्व?
भारत और कतर के बीच मजबूत आर्थिक और ऊर्जा संबंध हैं। कतर भारत को एलएनजी का बड़ा सप्लायर है। ऐसे में क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव सीधे भारत की ऊर्जा जरूरतों को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से भारत लगातार कतर के साथ संपर्क में बना हुआ है।


क्या भारतीय समुदाय पर भी चर्चा हुई?
पीएम मोदी ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय का भी जिक्र किया। उन्होंने वहां के नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि कठिन समय में भी भारतीयों की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भारत के लिए प्राथमिकता है।

क्या बढ़ रही है भारत की कूटनीतिक सक्रियता?
हाल के दिनों में पीएम मोदी ने यूएई, ओमान और कुवैत समेत कई देशों के नेताओं से बातचीत की है। इन सभी चर्चाओं में शांति, स्थिरता और सुरक्षित नौवहन पर जोर दिया गया है। इससे साफ है कि भारत पश्चिम एशिया के हालात पर नजर बनाए हुए है और कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed