फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra case against shiv sena ubt leader anil parab include five supporter bmc

Maharashtra: शिवसेना नेता अनिल परब समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज, सरकारी कर्मचारी से हाथापाई का आरोप

Tue, 27 Jun 2023 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

बीएमसी के अन्य अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो शिवसेना नेताओं ने जूनियर इंजीनियर अजय पाटिल से हाथापाई की और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
maharashtra case against shiv sena ubt leader anil parab include five supporter bmc
शिवसेना नेता अनिल परब - फोटो : facebook.com/AnilDattatrayParab

विस्तार

मुंबई पुलिस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अनिल परब समेत पांच समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिवसेना नेता अनिल परब पर आरोप है कि उन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी कर्मचारी के साथ हाथापाई की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि अनिल परब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ईडी भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
वकोला पुलिस ने बताया कि अनिल परब और अन्य शिवसेना नेताओं ने बीएमसी के एच-ईस्ट वार्ड में सोमवार को मोर्चा निकाला था। दरअसल बीते हफ्ते बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए मुंबई के उप-नगर बांद्रा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्टी कार्यालय का अवैध हिस्सा ढहा दिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में अनिल परब समेत अन्य शिवसेना नेता बीएमसी कार्यालय पहुंचे थे। शिवसेना नेताओं ने शिवसेना ऑफिस को ढहाने वाली अधिकारी स्वपना क्षीरसागर को बुलाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ज्यादा से ज्यादा गोली मार देंगे': राउत का आरोप- ठाकरे परिवार की सुरक्षा छिनी, शिवसेना बोली- झूठ तो न बोलें
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बीएमसी के अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो शिवसेना नेताओं ने जूनियर इंजीनियर अजय पाटिल से हाथापाई की और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बीएमसी कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने अनिल परब और अन्य शिवसेना नेताओं संतोष कदम, सदा परब, उदय दलवी और हाजी अलीम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिवसेना नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि अनिल परब पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे थे। जिसकी जांच चल रही है। 

अब इस मामले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने अपनी पार्टी के नेताओं के कृत्य को सही ठहराया है और कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी जेल जाने के लिए भी तैयार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed