फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'They might shoot us': Raut's allegation after Thackeray family's security snatched, Shiv Sena said- don't lie

'ज्यादा से ज्यादा गोली मार देंगे': राउत का आरोप- ठाकरे परिवार की सुरक्षा छिनी, शिवसेना बोली- झूठ तो न बोलें

Thu, 22 Jun 2023 01:13 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 22 Jun 2023 01:13 PM IST
सार

गृह मंत्रालय ने बताया कि ठाकरे परिवार को दिए गए अतिरिक्त सुरक्षा को हटाया गया है बाकी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उद्धव ठाकरे को जेड सुरक्षा मिलती रहेगी।

विज्ञापन
'They might shoot us': Raut's allegation after Thackeray family's security snatched, Shiv Sena said- don't lie
Deepak Kesarkar, Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत और आदित्य ठाकरे पर ठाकरे परिवार की सुरक्षा के मुद्दे पर झूठ बोलने का दावा किया है। संजय राउत ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शायद हमें गोली मारना चाहती है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने लगाया आरोप 
सरकार ने ठाकरे परिवार की सुरक्षा नहीं घटाने का दावा किया है। हालांकि, संजय राउत ने सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ज्यादा से जयादा भाजपा क्या कर सकती है? गोली मार देगी या जेल में डाल देगी। लेकिन उन्हें इस कर्म का फल जरूर मिलेगा। सबकुछ राजनीति से प्रभावित है, चाहे वह ईडी की रेड हो या सुरक्षा कम करने की बात हो। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने बताया कि ठाकरे परिवार को दिए गए अतिरिक्त सुरक्षा को हटाया गया है बाकी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उद्धव ठाकरे को जेड सुरक्षा मिलती रहेगी। जब वह मुख्यमंत्री थे तब उन्हें कुछ अतिरिक्त सुरक्षा दी गई थी, जिसे अब हटाया गया है। हालांकि, ऐसा करने की वजह नहीं बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटाई गई टाकरे परिवार की सुरक्षा
उद्धव सेना के नेता ने बताया कि उद्धव, उनकी पत्नी रश्मि, बेटे आदित्य और तेजस से एसकॉर्ट वाहन और पायलट कारों को ले लिया गया है। उनके घर मातोश्री के बाहर बंकर में तैनात बंदूकधारियों को भी हटा दिया गया है और सुरक्षाकर्मियों की संख्या 12 से घटाकर पांच कर दी गई है। 


सुरक्षा कवर तब घटाया गया जब बीएमसी कोविड सेंटर स्कैम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आदित्य के करीबी सुरज चव्हाण के घर में छापेमारी की। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मैंने @mybmc में स्ट्रीट फर्नीचर घोटाले मामले में बीएमसी को एक पत्र लिखा है। मैं सोच रहा हूं कि बीएमसी खोके सरकार के भ्रष्ट दोस्तों को शरण क्यों दे रही है। विभिन्न पार्टी के विधायकों ने बीएमसी में भ्रष्ट प्रशासन से जवाब मांगा है। 

उन्होंने सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन लोगों को भ्रष्ट सरकार का सीधा आशीर्वाद मिला हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed