भोपाल में बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ शहर में रोड शो किया। इससे पहले मंगलवार को दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में साधु-संत समाज हठ योग पर बैठे थे। राम मंदिर के मसले पर भाजपा से नाराज हो कर भोपाल के साधु-संत खुले रूप से कांग्रेस के समर्थन में उतर गये हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय के पक्ष में 3000 से ज्यादा साधु-संतों ने वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है।
कंप्यूटर बाबा के साथ दिग्विजय सिंह का रोड शो, गले में भगवा पटका डाले दिखे पुलिसकर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 08 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
