फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज के बंगले पर पहुंचे कांग्रेसी, कहा- ये रहा सबूत

Tue, 07 May 2019 04:43 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Congress delegation reach Shivraj singh home with proof of loan waivers
Congress leaders meets Shivraj Singh - फोटो : twitter@INC

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर भाजपा लगातार कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव में वादे के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। इसी बीच मंगलवार की सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल किसानों की कर्जमाफी के सबूत लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचा। उन्हें कर्जमाफी के दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे। बताया जा रहा है कि कागजात इतने ज्यादा थे कि गाड़ी में भरकर ले जाना पड़ा। कांग्रेस का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को जो दस्तावेज सौंपे गए उनमें किसानों के नाम की सूची, उनके मोबाइल नंबर, कर्जमाफी के सर्टिफिकेट, किस बैंक से लोन लिया गया यह सब जानकारी दी गई। सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी गई जिनका कर्ज माफ किया गया था। यह सूची एग्रीकल्चर पोर्टल पर मौजूद है लेकिन शिवराज सिंह चौहान नहीं जानते कि इसे एक्सेस कैसे करें?

Lok Sabha Chunav 2019:Congress delegation reach Shivraj singh home with proof of loan waivers
Congress leaders meets Shivraj Singh - फोटो : twitter@INC

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का मामला छिपा नहीं है। सारी जानकारी ऑनलाइन है। शिवराज और भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। झूठ परोस रही है। इसलिए हमने आज शिवराज को किसानों की कर्जमाफी से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब शिवराज सत्ता में थे तो उन्होंने किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया।
 



 

Lok Sabha Chunav 2019:Congress delegation reach Shivraj singh home with proof of loan waivers
Congress leaders meets Shivraj Singh - फोटो : twitter@INC

इससे पहले बीते शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवाराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया था, जिसमें 83 वादों को लागू करने के कांग्रेस के दावे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए इसे मात्र कागजी दावा बताया गया था। शिवराज ने पत्रकारों से बाचचीत में कहा था कि मध्य प्रदेश में एक भी किसान की कर्ज माफी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:Congress delegation reach Shivraj singh home with proof of loan waivers
Congress Delegation - फोटो : ANI
शिवराज सिंह का आरोप था कि कांग्रेस कृषि ऋण माफी योजना के आधार पर वह प्रदेश की सत्ता में आई, लेकिन इस मुद्दे पर पूरी तरह से असफल है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के नेता किसानों का दो लाख रुपये तक का ऋण माफी करने का दावा करते हैं, जो कि पूरी तरह से गलत हैं। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए जाने पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा था कि कर्जमाफी पर उन्हें भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed