चुनावी हलचल: मुस्लिम मतदाताओं पर बयान को लेकर मेनका गांधी ने दी सफाई
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री पर फिर से उठा विवाद
- स्मृति बोलीं- जितना हमला करोगे, उतनी ताकत से लड़ूंगी
- महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने कांग्रेस और एनसीपी पर गरजे
- तमिलनाडु में राहुल गांधी ने भी बोला सरकार व संघ पर हमला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान हो चुका, अब छह चरण के मतदान और होने हैं। दूसरे चरण का चुनाव 18 अप्रैल को होगा और इसके लिए सभी दलों ने एक बार फिर अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी जहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस भी देश की जनता को प्रभावित करने के लिए अपना पूरा बल लगा रही है। यहां आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।
12 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को 62.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इस चरण में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रेणुका चौधरी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार खम्मम में 75.28 जबकि हैदराबाद में 44.75 प्रतिशत मतदान हुआ। औवेसी हैदराबाद से ही चुनाव लड़ रहे थे। निजामाबाद लोकसभा सीट पर 68.33 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 170 किसानों समेत 185 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
-पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक ने लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। कहा-मैं 26 अप्रैल को वाराणसी से भी पर्चा दाखिल करूंगा। मैं सिर्फ जुमले के खिलाफ हूं। मैं जीतने के बाद पीएम उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी का समर्थन करूंगा।
Abhinandan Pathak, a PM Modi lookalike, filed his nomination as Independent candidate from Lucknow today. Says, "I'll also file nomination from Varanasi on 26. I am not a dummy candidate. I am not against anyone but 'jumla'. After winning, I'll support Rahul ji's PM candidature. pic.twitter.com/SUs0UgGApW
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2019
-मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, राज्य में 71.37 फीसदी मतदान हुआ है। महिलाओ ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा संख्या में मतदान किया।
Chief Electoral Officer of Meghalaya, F R Kharkongor: 71.37 % is the final voting percentage or the final voter turnout in the state, 2nd highest in the state so far in terms of LS polls. Female turnout was higher than the male turnout. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/YjBPtbpLoO
— ANI (@ANI) April 12, 2019
-कांग्रेस ने जारी की सात उम्मीदवारों की सूची, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से और मनीष तिवारी पंजाब के आनंदपुर से लड़ेंगे चुनाव।
Congress party releases their list of 7 candidates for #LokSabhaElections2019 Jyotiraditya Scindia to contest from Guna (Madhya Pradesh) and Manish Tewari to contest from Anandpur Sahib (Punjab). pic.twitter.com/NzjFiLAewo
— ANI (@ANI) April 12, 2019
- एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा, चुनाव आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई है।
-सुल्तानपुर में मुस्लिम मतदाताओं पर दिए बयान को लेकर मेनका गांधी ने दी सफाई, मैंने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई थी, अगर आप मेरा पूरा भाषण पढ़ें, चैनल उस एक वाक्य को अलग और अधूरे संदर्भ में चला रहा है।
#WATCH Union Minister Maneka Gandhi reacts on her remark during her speech before a gathering of Muslims in Sultanpur y'day. She says, "I had called a meeting of our minority cell...If you read my complete speech, channel is running that one sentence out of context & incomplete. pic.twitter.com/OaZ3h8VqTt
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2019
-पीएम मोदी ने कोझिकोड रैली में कहा, मैं आउटडेटेड कम्युनिस्टों, नकली उदारवादियों से कहना चाहता हूं कि आप केरल में होने वाली हिंसा पर खामोश क्यों हैं? आपकी मजबूरी क्या है? मैं भाजपा कार्यकर्ताओं के कहना चाहता हूं कि आपका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi in Kozhikode, Kerala: I want to ask outdated communists & fake liberals, why are you silent on political violence in Kerala, what are your compulsions? I assure my fellow BJP Karyakartas, your struggles won't go in vain. Their bullying won't weaken us pic.twitter.com/ohMiUbEzSR
— ANI (@ANI) April 12, 2019
-मदुरै में बोले राहुल गांधी: हम कहते हैं कि सत्ता लोगों के हाथ में हो, वो कहते हैं कि सत्ता सिर्फ एक व्यक्ति के हाथ में हो। श्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि क्योंकि वह मुख्यमंत्री को कंट्रोल कर सकते हैं, इसलिए वह इस राज्य को कंट्रोल करेंगे। लेकिन हम इस राज्य को कंट्रोल नहीं करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि तमिलनाडु की जनता इसे कंट्रोल करे।
-दिल्ली हाई कोर्ट ने फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग जाने की इजाजत दे दी।Congress President Rahul Gandhi in Madurai, Tamil Nadu: Mr Narendra Modi feels that just because he can control the Chief Minister, he controls this state. We don't want to control this state, we want people of Tamil Nadu to control this sate. pic.twitter.com/kdXxvRskN9
— ANI (@ANI) April 12, 2019
-राजनांदगांव में बोले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: भीमा मंडावी की मौत के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र की बू आती है। मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यंत्री को कहना चाहता हूं कि अगर आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो भीमा मंडावी की मौत की सीबीआई जांच कराएं।
उन्होंने कहा कि देशभर में सीमेंट के दाम घट रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम बढ़ रहे हैं क्योंकि भूपेश बघेल टैक्स इस पर लग गया है।
पढ़ें पूरी खबर
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ईवीएम के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं ईवीएम में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बारे में बताना चाहता हूं। किसी को नहीं पता ईवीएम में हो क्या रहा है।
-बंगाल के कुर्सियांग में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है लेकिन मैं नरेंद्र मोदी की तरह सैनिकों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कभी वोट नहीं मांगूंगी।’’
-कर्नाटक के कोप्पल में बोले पीएम मोदी: एचडी देवगौड़ाजी के बेटे ने कहा कि केंद्र में अगर फिर सरकार बन गई तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। 2014 के चुनाव में स्वयं देवगौड़ाजी ने कहा था कि अगर मोदीजी पीएम बनेंगे तो मैं संन्यास ले लूंगा। उन्होंने लिया क्या? बेटा संन्यास लेगा क्या? कांग्रेस-जेडीएस दोनों ही पार्टियां जनता से कटी हुई हैं। सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।"
पढ़ें पूरी खबर
-हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। जजपा 7 सीट पर तो आप 3 सीटों पर लड़ेगी।
पढ़ें पूरी खबर
-पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को एक बार फिर से वह कांग्रेस में शामिल हो गईं। कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में वह मंत्री रह चुकी हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा।
-शहनाई के शहंशाह, उस्ताद बिस्मिल्ला खान के पौत्र नासिर अब्बास बिस्मिल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने पीएम को चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने बताया कि अगर पीएम की तरफ से इस बारे में कोई ऑफर आता है तो वो इसे स्वीकार कर लेंगे। इस बात का खेद है कि 2014 में हमने उनका ऑफर नहीं माना क्योंकि कुछ कांग्रेस नेताओं ने हमारे बुजुर्गों को भ्रमित किया था।
-चुनाव आयोग से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी असंसदीय भाषा बोलकर सारी हदें पार कर दी हैं। वह कांग्रेस के 'गाली गैंग' के मुखिया हैं। हमने मांग की है कि उनके बयानों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"
पढ़ें पूरी खबर
-डिग्री पर छिड़े विवाद के बीच स्मृति ईरानी ने कहा है कि बीते पांच साल में ऐसा कोई अपमान नहीं है जो कांग्रेस न किया हो। महिला होने के नाते ऐसी कोई प्रताड़ना नहीं जो कांग्रेस के नेताओं ने मेरे साथ करने की कोशिश न की हो। उन्हें मेरा सिर्फ यही संदेश है कि जितना मुझे प्रताड़ित और अपमानित करोगे, अमेठी में उतना ही कांग्रेस के खिलाफ जमकर काम करूंगी।
पढ़ें पूरी खबर
#WATCH Union Minister Smriti Irani: In the last 5 years, they have attacked me in every which way possible. I only have one message for them, the more you will insult me, the more you will attack me, the harder I will work against Congress in Amethi. pic.twitter.com/ag3R9JV4yL
— ANI UP (@ANINewsUP) April 12, 2019
-ओडिशा के केंदुझर में बोले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: ओडिशा में रोजगार के अवसरों की कमी की वजह से युवा दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं।
-तमिलनाडु के कृष्णगिरि की चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा-
पिछले पांच वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 15 लोगों के लिए सरकार चलाई है और आप सभी उनके नाम जानते हैं । वे लोग हैं अनिल अंबानी, चोकसी, नीरव मोदी और वे मोदी के मित्र हैं। हम कभी तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर की हुकूमत नहीं चलने देंगे। तमिलनाडु पर तमिलनाडु का ही राज चलेगा और एमके स्टालिन यहां के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
-सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है जिसके मुताबिक बंगाल में भाजपा उम्मीदवार सौमित्र खान को उनके जिले बांकुरा में घुसने पर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन उन्हें नामांकन के लिए वहां जाने की इजाजत मिल गई है।
-सेना के राजनीतिकरण के आरोप को लेकर करीब 150 पूर्व सैनिकों की चिट्ठी के दावे पर उठे सवाल, राष्ट्रपति भवन ने कहा नहीं मिली ऐसी कोई चिट्ठी।
-महाराष्ट्र के अहमदनगर में बोले पीएम मोदी: कश्मीर में दो पीएम के मुद्दे पर शरद पवार चुप क्यों हैं जबकि उनकी पार्टी के नाम में 'राष्ट्रवादी' है। शरद पवार को हो क्या गया है? आपने तो देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ दी है।
पढ़ें पूरी खबर
-अखिलेश यादव ने ट्वीट किया:
विकास’ पूछ रहा है: भाई साहब पहले चरण के बाद आपको कहीं कोई भाजपाई दिख रहा है क्या? दरअसल पहले चरण में भाजपा की लहर की जगह कहर का असर देखकर भाजपाई खेमों में सन्नाटा पसर गया है. किसी का भी प्रचार तंत्र कितना भी बड़ा क्यों न हो, वो कभी सच को नकार नहीं सकता।
‘विकास’ पूछ रहा है: भाई साहब पहले चरण के बाद आपको कहीं कोई भाजपाई दिख रहा है क्या? दरअसल पहले चरण में भाजपा की लहर की जगह क़हर का असर देखकर भाजपाई खेमों में सन्नाटा पसर गया है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 12, 2019
किसी का भी प्रचार तंत्र कितना भी बड़ा क्यों न हो, वो कभी सच को नकार नहीं सकता. pic.twitter.com/hixkWS3IJl
-भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि राहुल ने राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपने भाषणों में तोड़ मरोड़ कर पेश किया।
पढ़ें पूरी खबर
-कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मद्दुरू में एक जनसभा के दौरान कहा कि देश की सीमा पर सुरक्षा करने वाले जवान अमीरों के बच्चे नहीं हैं। वे उन गरीब परिवारों से हैं, जिन्हें दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री ने उन परिवारों के त्याग पर राजनीति की है।
Karnataka CM HD Kumaraswamy during a public rally in Madduru, yesterday: Those who safeguard the borders are not children of rich people. They are children from poor families who can't afford two square meals. Here, is a PM who politicises their ultimate sacrifice. pic.twitter.com/JD5GXl7Iuh
— ANI (@ANI) April 12, 2019
-नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अमित शाह के हालिया बयान पर ईसाई समुदाय का एक तबका नाराज है। केरल क्रिश्चियन फोरम ने अमित शाह के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि यह देश के धर्म निरपेक्ष(सेक्यूलर) दर्जे पर, देश की अखंडता और पहचान पर सीधा हमला है। फोरम ने इस बयान पर अमित शाह और भाजपा से देश और खासकर अल्पसंख्यकों से माफी की मांग की है।
-चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, 30 मई तक सभी दल दें चंदे की जानकारी
Supreme Court asks all political parties who have received donations through Electoral Bonds to submit in sealed cover to the Election Commission details of donations received. pic.twitter.com/cQkKsKntVY
— ANI (@ANI) April 12, 2019
-शत्रुघ्न सिन्हा आज अपने संसदीय क्षेत्र बिहार के पटना साहिब पहुंचेंगे। यहां उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद से है। टिकट कटने के बाद सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे महाराष्ट्र में छह जगहों पर जनसभा करेंगे। मनसे प्रमुख इससे पहले भी अपनी जनसभाओं में लोगों से कांग्रेस और महागठबंधन का साथ देने की अपील कर चुके हैं।
-बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर से ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सत्ताधारी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में आम जनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से, ईवीएम की धांधली से, पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग से, ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है।
सत्ताधारी बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में आमजनता द्वारा बुरी तरह से नकारे जाने का ही परिणाम है कि अब
— Mayawati (@Mayawati) April 12, 2019
* बीजेपी वोट से नहीं बल्कि नोटों से
* ईवीएम की धांधली से
* पुलिस/प्रशासन तंत्र के दुरुपयोग सेे
* ईवीएम में चुनाव कर्मचारियों से ही बटन दबवाकर आदि धांधलियों से चुनाव जीतना चाहती है।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल की राजनीति को साधने के लिए आज प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय से पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन राज्यों के दौरे पर होंगे। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में उनकी चुनावी रैलियां होंगी। महाराष्ट्र के अहमदनगर में सुबह 11 बजे, कर्नाटक के गंगावती में दोपहर बाद तीन बजे और केरल के कोझीकोड में शाम साढ़े छह बजे उनकी रैली होगी।