कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस-जेडीएस पर साधा निशाना, कहा- इनका मिशन, कमीशन है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि ये दोनों ही पार्टियां जनता से कटी हुई और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस की प्राथमिकता खुद और परिवार का स्वार्थ ही है। मोदी ने कहा कि इन दोनों ही पार्टियों का मिशन, कमीशन है। मोदी ने कर्नाटक के कोप्पल में कहा- कांग्रेस एवं जेडीएस दोनों ही पार्टी जनता से जितनी कटी हुई हैं उतनी ही सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं। इन्हें आपकी आवश्यकताओं की परवाह नहीं है। खुद का स्वार्थ और परिवार का स्वार्थ ही इनकी प्राथमिकता है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर लगाया सैनिकों के अपमान का आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने कहा कि है कि जिनको दो वक्त का खाना नहीं मिलता है वो सेना में जाते हैं। क्या ये हमारे वीर सैनिक का अपमान है कि नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस तरह वोट मांगेंगे। मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अरे डूब मरो देश की सेना का अपमान करने वालो।
मोदी ने कहा कि एचडी देवगौड़ा जी के बेटे ने कहा कि केंद्र में अगर फिर से मोदी सरकार बन गई तो वो राजनीति से संन्यास लेंगे। 2014 के चुनाव में स्वामी देव गौड़ जी ने कहा था कि अगर मोदी पीएम बनेंगे तो मैं संन्यास ले लूंगा। उन्होंने लिए क्या? मोदी ने आगे कहा बेटा संन्यास लेगा क्या?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.