{"_id":"5cb034f9bdec2260e22adc95","slug":"lok-sabha-chunav-2019-pm-narendra-modi-election-rally-in-maharashtra-attacks-on-congress-and-ncp","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में पीएम मोदी की अपील- कांग्रेस हटाओ, तभी देश में गरीबी दूर होगी और सबका विकास होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में पीएम मोदी की अपील- कांग्रेस हटाओ, तभी देश में गरीबी दूर होगी और सबका विकास होगा
Fri, 12 Apr 2019 01:33 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Narednra Modi in Maharashtra
- फोटो : twitter@BJP
महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को हमेशा के लिए हटाने की अपील की। कहा कि कांग्रेस हटाओ, तभी देश से गरीबी दूर होगी। कांग्रेस हटाओ, तभी देश में भ्रष्टाचार और घोटाले खत्म होंगे। कांग्रेस हटाओ, तभी सबका विकास होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में दो पीएम के मुद्दे पर शरद पवार चुप क्यों हैं जबकि उनकी पार्टी के नाम में 'राष्ट्रवादी' है। शरद पवार को हो क्या गया है? आपने तो देश के नाम पर कांग्रेस छोड़ दी है।
विज्ञापन
कहा कि बीते पांच वर्ष में जनभागीदार से चलने वाली एक मज़बूत, निर्णय लेने वाली सरकार, दुनिया ने भारत में देखी है। उससे पहले 10 वर्ष तक रिमोट वाली सरकार के दिनों में हर दिन घोटालों, घपलों की खबरें आती थीं। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देख रही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वरोजगार के लिए करोड़ों युवा साथियों को बैंक से बिना गारंटी के लोन मिल रहा है तो उसके पीछे आपके वोट की ताकत है। गांव-गांव में सड़कें बन रही हैं, वर्षों से लटके रेलवे प्रोजेक्ट अगर आज पूरे हो रहे हैं तो इसके पीछे भी आपके वोट की ताकत है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन