हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने किया गठबंधन, सात सीटों पर जजपा और 3 पर लड़ेंगे आप उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आम आदमी पार्टी और जजपा के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। गठबंधन के मुताबिक जजपा सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतरेगी। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर अपनी किस्मत अजमाएगी।
नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आप और जजपा नेताओं ने शुक्रवार को गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान जजपा नेता दुष्यंत चौटाला और आम आदमी पार्टी से गोपाल राय मौजूद रहे। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि 33 सीट हैं तीन नहीं। मोदी और बीजेपी से देश को मुक्त करना है। 33 सीट पे लड़ना पड़ेगा। पंजाब में कांग्रेस-बीजेपी को हराने में सक्षम हैं। उससे ज्यादा मजबूत दिल्ली में आप है। सात सीट पे हम अकेले हराएंगे। कांग्रेस की यहां जमानत जब्त हर सीट पे।Gopal Rai, Aam Aadmi Party: AAP -Jananayak Janata Party (JJP) have entered into an alliance in Haryana for Lok Sabha elections. JJP will contest on 7 seats and AAP will contest on 3 seats in Haryana. pic.twitter.com/SeIAbuuw8a
— ANI (@ANI) April 12, 2019विज्ञापन
Gopal Rai, AAP: 33 seat hai, 3 nahi. Modi aur BJP se desh ko mukt karana hai, 33 seats pe ladna padega. Punjab mein Congress BJP ko harane mein saksham hai, usse zyada mazboot Delhi mein AAP hai. 7 seats pe hum akele haraenge, Congress ki yahan zamanat jabt hogi har seat pe. pic.twitter.com/iAGCzpzJSQ
— ANI (@ANI) April 12, 2019
हरियाणा की 7 लोकसभा सीटों पर जजपा चुनाव लड़ेगी जबकि अन्य सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में हैं। आप ने जींद के उपचुनाव में भी जजपा का समर्थन किया था पर लोकसभा के चुनावों के लिए गठबंधन की बात चल रही थी। दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को संकेत दिए थे कि अगर किसी पार्टी के सिद्धांत उनकी पार्टी से मेल खाते हैं तो उन्हें उस पार्टी के साथ गठबंधन से कोई गुरेज नहीं है।
दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि वे समान विचारधारा वाली किसी भी पार्टी से गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि दुष्यंत चौटाला ने यह भी साफ किया था कि वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। आप के साथ जजपा के गठबंधन की बात पहले ही साफ हो चुकी थी। अब देखना है कि इस गठबंधन में और कौन से छोटे दल शामिल होते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.