फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019   Meenakshi Lekhi Lekhi files contempt notice against Rahul Gandhi

राफेल मामले में मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर की अवमानना याचिका

Fri, 12 Apr 2019 12:44 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019   Meenakshi Lekhi Lekhi files contempt notice against Rahul  Gandhi
भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीनाक्षी लेखी - फोटो : BJP Twitter

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में राहुल गांधी के खिलाफ राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी 'चौकीदार चोर है' को लेकर अवमानना याचिका दायर की। उच्चतम न्यायालय, मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को गलत तरह से पेश किया। लेखी का आरोप है कि राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ बयान को इस तरह से पेश किया है जैसे वह उच्चतम न्यायालय का बयान हो। मीनाक्षी लेखी ने इसी हफ्ते उच्चतम न्यायालय से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर आपराधिक अवमानना कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल पर सरकार की आपत्तियों को खारिज कर दिया था। न्यायालय ने तीन दस्तावेजों को सबूत के तौर पर मानते हुए पुनर्विचार याचिका पर आगे सुनवाई की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में मीनाक्षी लेखी का प्रतिनिधित्व पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने किया। इस मामले में अब सोमवार को मुख्य न्यायाधिश रंजन गोगई की बेंच सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल मामले में लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर रहे हैं। वह लगातार अपने भाषणों में राफेल पर 'चौकीदार चोर है' टिप्पणी करते आए हैं। इसी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। राहुल गांधी की इस टिप्पणी की भाजपा लगातार आलोचना कर रही है। भाजपा का कहना है कि इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।


कौन हैं मीनाक्षी लेखी?
मीनाक्षी लेखी भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। वह नई दिल्ली से 16वीं लोकसभा के लिए सांसद चुनी गईं थी। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी पेशे से वकील भी हैं। साल 2014 में मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली लोकसभा सीट से साढ़े चार लाख वोटों के अंतर से जीती थी। मीनाक्षी लेखी दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीएससी और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही एलएलबी हैं। उनके पति और पिता दोनों ही वकील हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed