फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019: Smriti Irani attacks congress over education row

स्मृति का कांग्रेस पर पलटवार- जितना मेरा अपमान करोगे, अमेठी में उतनी ही कड़ी मेहनत करूंगी

Fri, 12 Apr 2019 03:41 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 12 Apr 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: Smriti Irani attacks congress over education row
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर उठे विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के हमले के बाद स्मृति ने भी पलटवार किया है। स्मृति ने कहा- पिछले पांच साल से उन्होंने मुझपर हरसंभव तरीके से हमला किया। उनके लिए मेरा सिर्फ एक संदेश है, तुम लोग जितना मेरा अपमान करोगे, जितना मुझपर हमला बोलोगे, मैं अमेठी में कांग्रेस के खिलाफ उतनी ही ज्यादा कड़ी मेहनत करूंगी।
विज्ञापन

  बता दें नामांकन के हलफनामे में स्मृति ने बताया है कि उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। इसी को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा- मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हलफनामे के अनुसार, स्मृति ईरानी 12वीं पास हैं जबकि इससे पहले तक उनके ग्रेजुएट होने की बात कही गई थी। इसी बात पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थीं' धारावाहिक की तर्ज पर 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी' कहकर चुटकी ली है।

स्मृति ने किया था ये दावा

ईरानी पहले विपक्ष के दावों को खारिज करती रही थीं अब उन्होंने माना है कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स में दाखिला लिया था लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाई थीं। अपने चुनावी हलफनामे में ईरानी ने खुलासा किया कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पहले साल बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की परीक्षा दी लेकिन वह तीन साल के कोर्स को पूरा नहीं कर पाई थीं।

विपक्ष का कहना है कि 2004 और 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामें में खुद को स्नातक बताया था जोकि गलत है। 2004 में ईरानी ने दिल्ली के चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने खुद को बीए डिग्रीधारक बताया था।

अपने हलफनामे में उन्होंने बताया था कि 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से (स्कूल ऑफ कॉरेस्पोंडेंस) उन्होंने बीए किया है। 2014 के हलफनामे में उन्होंने खुद को दिल्ली विश्वविद्यालय से (स्कूल ऑफ कॉरेस्पोंडेंस) से बीकॉम डिग्रीधारक बताया था। हालांकि ताजा हलफनामे में उनका कहना है कि वह स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थीं। 


अगस्त 2014 में एक मीडिया कार्यक्रम के दौरान ईरानी ने कहा था कि उनके पास अमेरिका के येल विश्वविद्यालय की एक डिग्री है। जिसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि उन्होंने इसे अपने हलफनामे में क्यों नहीं बताया। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में अपना शैक्षणिक योग्यता को गलत बताने का मामला दर्ज है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed