फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019 Amit Shah demand CBI inquiry in Bheema Mandavi death case 

छत्तीसगढ़ के सीएम से बोले अमित शाह-छिपाने के लिए कुछ नहीं तो भीमा मंडावी मौत की हो सीबीआई जांच

Fri, 12 Apr 2019 06:32 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Apr 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019 Amit Shah demand CBI inquiry in Bheema Mandavi death case 
अमित शाह
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में मारे गए भाजपा विधायक भीमा मंडावी मामले में अमित शाह का बड़ा बयान आया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भीमा मंडावी केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से कहा कि अगर इस मामले में छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो सीबीआई जांच के आदेश दिए जाए। गौरतलब है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में भीमा मंडावी मौत मामले को जोर-शोर से उठा रही है। इससे छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है।
विज्ञापन


अमित शाह ने भीमा मंडावी मौत मामले को बताया राजनीतिक साजिश
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की चुनावी रैली में भाजपा विधायक भीमा मंडावी मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने भीमा मंडावी मौत मामले में राजनीतिक साजिश की बू आने की बात कही। शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भीमा मंडावी मौत मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा, मैं सूबे के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि अगर इस मामले में छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो भीमा मंडावी मौत मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी की 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में मौत हो गई थी। उनके साथ ही उनके चार सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई थी। भाजपा शुरुआत से ही इस मामले को राजनीतिक षडयंत्र मानकर जांच की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed