फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019 Krishna Tirath quits BJP,rejoins Congress

लोकसभा चुनाव 2019: कृष्णा तीरथ ने छोड़ी भाजपा, फिर से थामेंगी कांग्रेस का दामन

Fri, 12 Apr 2019 03:38 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 12 Apr 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Krishna Tirath quits BJP,rejoins Congress
कृष्णा तीरथ

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने भाजपा छोड़ दी है। वह फिर से कांग्रेस का दामन थामेंगी। कृष्णा तीरथ साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है और कांग्रेस में उनकी फिर से घर वापसी होगी। बताया जा रहा है कि कृष्णा तीरथ ने मोह भंग होने के बाद भाजपा छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



कौन हैं कृष्णा तीरथ?
कृष्णा तीरथ मनमोहन सिंह सरकार में बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें साल 2014 में कांग्रेस ने दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार उदित राज से चुनाव हार गईं थीं। इसके बाद साल 2015 में  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी ज्वॉइन करवाई थी। कृष्णा तीरथ 19 जनवरी 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।


कृष्णा तीरथ पर राजनीति का लंबा अनुभव है। वह साल 1984 से लेकर 2004 तक कांग्रेस विधायक रहीं। 1998 में कृष्णा तीरथ ने शीला दीक्षित सरकार में समाज कल्याण, एससी और एसटी और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2003 में कृष्णा तीरथ दिल्ली सरकार में डिप्टी स्पीकर बनीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed