23 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-बॉलीवुड से राजनीति में आईं मां हेमा मालिनी की तरह बेटे सनी देओल भी भाजपा में शामिल। पंजाब के गुरदासपुर से मिला टिकट। पढ़ें पूरी खबर-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जोरशोर से प्रचार कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने सलोन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और आम जनता से हालचाल लेने के साथ ही व्यापारियों से भी मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को झारखंड में लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रचार का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से बिरसा चौक तक लगभग ढाई किलोमीटर का रोड शो किया। पढ़ें पूरी खबर
-गायक हंसराज हंस ने बतौर बीजेपी प्रत्याशी उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। नामांकन करने के बाद हंस ने कहा कि मैं बचपन से ही एक योद्धा रहा हूं। मुझे जीतना ही है। मैं फार्म में काम करने वाले का बेटा हूं। कड़ा परिश्राम करना मेरे खून में है। पढ़ें पूरी खबर
-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने नामांकन भर दिया है। इससे पहले मंगलवार सुबह गौतम गंभीर ने अपने घर में परिवार व करीबियों के साथ पूजन-हवन किया। इसके बाद वह रोड शो पर निकले। रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि वह देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। पढें पूरी खबर
-आसनसोल में बोले पीएम मोदी: नारदा, सारदा, रोज़वैली सिर्फ घोटाले नहीं बल्कि गरीबों के जीवन के साथ किया गया बहुत बड़ा अपराध है। इसके तार कहां तक पहुंच रहे हैं, ये भी आप जानते हैं। एक मुख्यमंत्री जब सरेआम गरीबों को लूटने वालों के पक्ष में खड़ा हो जाए, तो स्थिति आप समझ ही सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रणवीर शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। पढ़ें पूरी खबर
-भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में काले झंडे दिखाने के आरोप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनसीपी कार्यकर्ता को पीटा। पढ़ें पूरी खबर
-गांधीनगर में वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। चुनाव आयोग से मिलने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, पीएम मोदी ने रोड शो निकाला और भाषण भी दिया। आचार संहिता का इस तरह से उल्लंघन इससे पहले कभी नहीं हुआ। हमने आयोग से गुजारिश की है कि 48-72 घंटे तक प्रचार से रोका जाए। पढ़ें पूरी खबर
-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने को लेकर डाली गई याचिका पर मुंबई की एनआई कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है। 2008 मालेगांव धमाकों में मारे गए एक व्यक्ति के पिता ने ये याचिका डाली है। प्रज्ञा ने अपने जवाब में कहा है कि याचिकाकर्ता ने प्रचार पाने के लिए ऐसा किया है। अब इस पर एनआईए ने भी अपना जवाब सौंप दिया है। एनआईए ने कहा है कि ये पूरा मामला चुनाव आयोग से जुड़ा है। ये उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर
-'चौकीदार चोर है' मामले पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। पहले उनसे सिर्फ जवाब मांगा गया था। सोमवार को अपने जवाब में राहुल ने कहा था कि मैंने आवेश में विवादित बयान दिया जिसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। मीनाक्षी लेखी की अवमानना याचिका पर ये पूरी सुनवाई चल रही है। अब इस मामले में 30 अप्रैल को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से गायक हंस राज हंस को मिला भाजपा का टिकट। मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट कटा। इसी के साथ कांग्रेस और आप के अलावा भाजपा ने भी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
-उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से वर्तमान सांसद उदित राज ने कहा है कि अगर उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। वो इसी सीट से निर्दलीय भी लड़ सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर