फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra north assembly by elections congress party declare name of candidate

विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड, इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Tue, 23 Apr 2019 08:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
agra north assembly by elections congress party declare name of candidate
कांग्रेस उम्मीदवार रनवीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रणवीर शर्मा होंगे। पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शर्मा लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहकर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उपचुनाव के लिए भी कांग्रेस में उम्मीदवारों की लंबी कतार लगी हुई थी। 
विज्ञापन


मूल रूप से खेरागढ़ के रहने वाले रणवीर शर्मा वर्ष 1982 में आगरा कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद वह एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेश संगठन और कांग्रेस में भी प्रदेश महासचिव के पदों पर रहे। हाल में चाणक्यपुरी, शाहगंज निवासी रणवीर लंबे समय से बीमा अभिकर्ताओं के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वह लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। रणवीर ने हाल में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के चुनाव में खेरागढ़ में प्रचार किया था। वह पूर्व में एमएलसी के चुनाव की तैयारी भी कर चुके थे मगर बाद में पार्टी ने दूसरा प्रत्याशी खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर शर्मा ने बताया कि वह संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक करके नामांकन करने की तारीख तय करेंगे। पार्टी के सहयोग से ही उत्तर सीट पर विजय पताका फहराएंगे। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि उन्हें प्रत्याशी की घोषणा की जानकारी नहीं है, पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसका पूरा सहयोग किया जाएगा। 

दो दिन पहले पार्टी के लोकसभा प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव ने संजय प्लेस स्थित होटल में उपचुनाव के लिए दावेदारों के बायोडाटा लिए थे। इस सीट पर सबसे ज्यादा वैश्य दावेदारों ने दावा ठोंका था। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी और समाजसेवी भी हैं। 

ऐसे भी नेता हैं जो 2017 में भी दावा कर रहे थे। तब कांग्रेस का सपा से गठबंधन था। सीट सपा के खाते में चली गई थी। उन दावेदारों से तब कहा गया था कि इस बार सब्र कर लो, आगे ध्यान रखा जाएगा। इस बार कुछ अन्य ब्राह्मण दावेदारों ने भी दावा किया था मगर पार्टी ने सभी को दरकिनार करके रणवीर शर्मा पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed