फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: NCP worker beaten in Pragya Thakur road show

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भरा नामांकन, रोड शो के दौरान मचा हंगामा

Tue, 23 Apr 2019 05:41 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अमित मंडल Updated Tue, 23 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: NCP worker beaten in Pragya Thakur road show
भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का रोड शो - फोटो : PTI
भोपाल में भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने रोड शो के बाद नामांकन दाखिल किया। उनके रोड शो के दौरान जमकर हंगामा भी मचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस में एक एनसीपी कार्यकर्ता को जमकर पीटा। आरोप है कि इस कार्यकर्ता ने रोड शो के दौरान प्रज्ञा को काला झंडा दिखाया जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे जमकर पीटा।   
विज्ञापन

 

भाजपा कार्यकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने इस शख्स को बचाया। भीड़भाड़ के बीच पुलिस किसी तरह इसे वहां से लेकर गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एनसीपी कार्यकर्ता की पिटाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में आज कई नेता जुटे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भगवा पगड़ी पहले रोड शो में शामिल हुए। रोड शो में शामिल होने के लिए हजारों साधु प्रदेश के कई स्थानों से आए थे। रोड शो के चलते पुराने भोपाल में ट्रैफिक जाम हो गया। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रज्ञा ने चुनावी सभा में कहा कि मैं महिला उत्पीड़न का प्रत्यक्ष प्रमाण हूं। मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया। बता दें कि प्रज्ञा ने सोमवार को शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन का पहला सेट दाखिल किया था। 

आलोक संजर ने भी भरा पर्चा

प्रज्ञा ठाकुर के नामांकन के बाद भोपाल से मौजूदा सांसद आलोक संजर ने भाजपा के डमी प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। दरअसल, हर राजनीतिक दल अपने मुख्य उम्मीदवार के साथ एक डमी उम्मीदवार से पर्चा दाखिल कराता है। अगर किसी वजह से मुख्य उम्मीदवार का नामांकन रद्द होता है तो डमी उम्मीदवार चुनाव लड़ सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed